छिपे हुए सीसीटीवी कैमरे और ज्योतिषी: पेन ड्राइव में मिले 58 आपत्तिजनक वीडियो; दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई/नासिक।
महाराष्ट्र के नासिक में एक 35 वर्षीय महिला से बार-बार दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस ने बुधवार को 67 वर्षीय कथित ज्योतिषी अशोक खरात को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कई महिलाओं का यौन शोषण कर चुका है और लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
प्रकरण दर्ज होने के बाद जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी बताकर “कैप्टन” कहता था। वह महिलाओं को उनकी समस्याओं का समाधान बताने के बहाने अपने कार्यालय बुलाता था। वहां उन्हें नशीला पदार्थ देकर अपने प्रभाव में लेकर दुष्कर्म करता था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाओं को तंत्र-मंत्र और परिवार पर संकट की बात कहकर डराता था, यहां तक कि पति की जान को खतरा बताकर मानसिक दबाव बनाता था। जांच के दौरान उसके कार्यालय में छिपे हुए कैमरे लगे होने का खुलासा हुआ है।
छापेमारी में पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली, जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो पाए जाने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया है।
शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि नवंबर 2022 से दिसंबर 2025 के बीच आरोपी ने कई बार उसका शोषण किया। वह पूजा-पाठ के बहाने उसे नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित अपने कार्यालय बुलाता था और नशीला पेय पिलाकर वारदात को अंजाम देता था।
आरोपी अशोक खरात नासिक जिले के सिन्नर क्षेत्र के मिरगांव स्थित एक मंदिर ट्रस्ट से भी जुड़ा हुआ है और वहां उसका फार्महाउस है, जहां प्रभावशाली लोगों का आना-जाना रहता था। उसने खुद को समाज में प्रभावशाली ज्योतिषी के रूप में स्थापित कर लिया था।
पुलिस ने एक गुप्त अभियान चलाकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान उसके फार्महाउस से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!