हृदयविदारक हादसा: दूसरे जन्मदिन के अगले दिन मासूम की जान चली गई; मां की साड़ी में आग लगने से आ गई थी चपेट में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम कुनगारा में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। रसोई में खाना बनाते समय मां की साड़ी में आग लगने से बच्ची भी उसकी चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां का अस्पताल में इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुनगारा निवासी काजल घर की रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी साड़ी में आग लग गई। काजल मूक-बधिर होने के कारण मदद के लिए आवाज नहीं लगा सकी।
उसने खेत पर काम कर रहे परिजनों को वीडियो कॉल कर हादसे की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल उसके मायके पक्ष को सूचना दी, लेकिन तब तक उसकी दो वर्षीय बेटी श्रृष्टि, पिता अनिल चौहान, भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
हादसे के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मासूम श्रृष्टि की मौत हो गई, जबकि काजल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
परिजनों के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे से एक दिन पहले ही परिवार ने श्रृष्टि का दूसरा जन्मदिन बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया था। जन्मदिन की खुशियां अगले ही दिन मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलने पर राजेंद्र नगर पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर प्रकरण देपालपुर पुलिस को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!