कचरे के ढेर ‘स्वच्छ इंदौर’ पर दाग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में अव्वल शहर की स्वच्छता एक बार फिर चर्चा में है । अनूप नगर क्षेत्र में खुले स्थानों पर लगातार जमा हो रहे कचरे के ढेर न केवल रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं, बल्कि शहर की स्वच्छ छवि पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है प्रतिदिन आसपास के लोग कचरा फेंककर चले जाते हैं। नगर निगम की कचरा गाड़ी रोज आती है और उठाकर चली जाती है, लेकिन अगले ही दिन फिर कचरे का ढेर लग जाता है।
परिणामस्वरूप क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। नगर निगम द्वारा केवल कचरा उठाने की औपचारिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और निगरानी बढ़ाई जाए|
स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं
सामाजिक रूप से भी यह चिंता का विषय है क्योंकि स्वच्छता केवल नगर निगम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक और नैतिक कर्तव्य है। सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकना न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि शहर की प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करता है।
अनूप नगर में कचरे के ढेर नागरिक जिम्मेदारी की कमी को भी उजागर करते हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है संबंधित स्थान पर कचरा फेंकने पर रोक लगाने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।
नागरिकों से भी अपील की है स्वच्छ इंदौर की पहचान को बनाए रखने में योगदान दें और सार्वजनिक स्थानों को कचरा मुक्त रखने का संकल्प लें।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!