प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; सरकारी आवास में मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
यातायात पुलिस में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को उनका शव सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान प्रधान आरक्षक राजेश वर्मा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वे कैंसर से पीड़ित थे और पिछले करीब सात महीनों से अवकाश पर चल रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजेश वर्मा कैंसर की गंभीर अवस्था में उपचार करा रहे थे। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से वे लंबे समय से ड्यूटी से दूर थे।
फंदे पर लटका मिला
हाल ही में उनका तबादला यातायात थाने से सबलगढ़ थाने में किया गया था। सोमवार को जब उनका शव सरकारी आवास के कमरे में फंदे पर लटका मिला तो परिवार और विभागीय कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिवार की बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। घर के मुखिया की अचानक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदार और परिचित भी बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचे।
पुलिस कर रही जांच
कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बीमारी और मानसिक तनाव को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!