गैराज में काटकर बेच देता था चोरी की बाइक: पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा; 2 वाहन और 3 चेसिस बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की परदेशीपुरा थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जो दोपहिया वाहन चोरी करने के बाद उन्हें अपने गैराज में ले जाकर काट देता था और उनके पार्ट्स अलग-अलग बेच देता था। आरोपी के कब्जे से चोरी के दो दोपहिया वाहन और तीन कटे हुए चेसिस बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
बाइक चोरी की शिकायत से खुला राज
पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को कुलकर्णी का भट्टा निवासी नरेंद्र लकवाल ने परदेशीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (एमपी-09-वीडी-0441) तुलसी कॉम्प्लेक्स के सामने से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसीपी परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी आर.डी. कानवा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक की पहचान गणेश नगर निवासी मुकेश कुल्हार के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।
पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह चोरी किए गए वाहनों को भानगढ़ क्षेत्र स्थित अपने गैराज में ले जाता था, जहां वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेच देता था।
नंबर प्लेट बदलकर मिटाता था पहचान
जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट भी बदल देता था ताकि वाहन की पहचान न हो सके और पुलिस तक कोई सुराग न पहुंचे। इसके बाद वाहन के इंजन, टायर, बॉडी पार्ट्स और अन्य सामान अलग-अलग बेच दिए जाते थे।
दो वाहन और तीन चेसिस जब्त
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक चोरी की एक्टिवा बरामद की है। इसके अलावा तीन कटे हुए चेसिस भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये चेसिस हीरानगर क्षेत्र से चोरी हुए वाहनों के हैं। पुलिस अब चेसिस नंबर और अन्य तकनीकी जांच के माध्यम से इन वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने में जुटी है।
और वारदातों का खुलासा होने की संभावना
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और संभावना है कि उसके खिलाफ अन्य वाहन चोरी की घटनाएं भी सामने आएंगी। यह भी जांच की जा रही है कि चोरी के पार्ट्स किन लोगों को बेचे जाते थे और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं।
टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आर.डी. कानवा के साथ प्रधान आरक्षक राजकुमार तथा आरक्षक जयवेंद्र गुर्जर, पंकज पाटिल, सत्यवीर और बलराम सिकरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!