बारिश का कहर: केदारनाथ यात्रा रोकी गई; 91 सड़कें बंद, 800 से ज्यादा श्रद्धालु फंसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। राज्यभर में भूस्खलन और उफनती नदियों के कारण 91 सड़कें बंद हो गई हैं। खराब मौसम और लगातार लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी है।
850 श्रद्धालु सुरक्षित स्थानों पर रोके गए
सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया क्षेत्र में भारी मलबा आने और पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने के कारण केदारनाथ हाईवे बाधित हो गया है। वहीं, केदारनाथ पैदल मार्ग के छौड़ी, जंगलचट्टी और चीरबासा क्षेत्रों में भी भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर केदारनाथ से लौट रहे करीब 600 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है, जबकि 250 श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग में ठहराया गया है। मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।
बारिश से हादसे और भारी नुकसान
देहरादून के क्लेमनटाउन स्थित नई बस्ती क्षेत्र में बारिश के बाद उफनाए नाले में बहने से दो मासूम बहनों, लक्ष्मी (7) और सोनाक्षी (3) की मौत हो गई। दोनों के शव बाद में बरामद किए गए। वहीं, हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में उफनती सूखी नदी के तेज बहाव में रपटे पर खड़ी दो कारें बह गईं।
पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ
यमुनोत्री हाईवे पर पेड़ और पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ, जबकि तवाघाट-लिपुलेख हाईवे पर मल्लघाट के पास करीब 9 घंटे तक आवागमन बंद रहा। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ के किमाणा गांव में पहाड़ी दरकने से सात मकानों में मलबा घुस गया, चंडिका मंदिर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और गांव में पेयजल संकट भी गहरा गया।
8 जिलों में भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत आठ जिलों में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला प्रशासनों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!