आरएसएस के ऋषि गालव विवि का भूमि पूजन: सीएम डॉ. मोहन यादव आज करेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह करीब 10 बजे शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता मार्ग स्थित ग्राम बेला में आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन करेंगे। मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा 55 बीघा भूमि पर करीब 110 करोड़ रुपए की लागत से विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सोनी, उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रांत संघ चालक अशोक पांडेय, मध्यभारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र बांदिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का करेंगे अवलोकन- यहां से मुख्यमंत्री शिवपुरी लिंक रोड स्थित एम्पायर रिसोर्ट में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपरान्ह करीब 3.40 बजे गोला का मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन करेंगे। यहां से वे एयरपोर्ट पहुंचकर वायुमार्ग से भोपाल रवाना होंगे।
राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन
मुख्यमंत्री इसके बाद दोपहर करीब 12.30 बजे मेला मैदान पहुंचकर राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे वृंदावन ग्राम थीम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितलाभ वितरित करेंगे। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन सिंह पटेल, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
संबंधित समाचार

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा शव

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी:डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला:जेसीबी के सामने खड़ी हुई महिला वकील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई तोड़फोड़
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!