गुरु भक्ति का महासंगम: न होटल न रेस्टोरेंट; फिर भी 10 लाख श्रद्धालुओं के लिए 'छप्पन भोग', हर सेवा निशुल्क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,खंडवा।
धार्मिक नगरी खंडवा इन दिनों गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर आस्था, सेवा और समर्पण का अद्भुत संगम बनी हुई है। विश्व प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले महाराज दरबार में देश-विदेश से करीब 8 से 10 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि लाखों भक्तों के लिए भोजन, चिकित्सा, परिवहन और अन्य सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। पूरा शहर गुरु भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
शहर बना विशाल सेवा शिविर
गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान खंडवा की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लंगर, भंडारे, छप्पन भोग, शीतल पेय, चाय, नाश्ता और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी हैं। इतना ही नहीं, शहर में फ्री ऑटो सेवा और मुफ्त चिकित्सा शिविर भी संचालित किए जा रहे हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
96 वर्षों से अखंड जल रही है पावन धूनी
खंडवा का दादाजी धूनीवाले दरबार अवधूत संत बड़े दादाजी श्री केशवानंद जी महाराज और उनके शिष्य छोटे दादाजी श्री हरिहरानंद जी महाराज की पावन समाधियों के कारण विश्वभर में श्रद्धा का केंद्र है।
बताया जाता है कि 1930 में बड़े दादाजी द्वारा प्रज्ज्वलित की गई पवित्र धूनी पिछले 96 वर्षों से लगातार अखंड रूप से जल रही है। श्रद्धालु इस धूनी की परिक्रमा कर आहुतियां अर्पित करते हैं और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दादा दरबार में सुबह से देर रात तक दर्शन, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी है। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। दादाजी के जयकारों से पूरा खंडवा भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!