खबर
Top News

सरकार ने दी बड़ी राहत: इन आयु में मिलेगी अतिरिक्त पेंशन; बढ़ते स्वास्थ्य खर्चों से निपटने में मिलेगी राहत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 5:35 pm
शेयर करें:
सरकार ने दी बड़ी राहत

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
मध्यप्रदेश के हजारों बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन देने का आदेश जारी किया है।

वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
वित्त विभाग ने 22 जून 2026 को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनर्स को मूल पेंशन पर 20 प्रतिशत और 85 वर्ष की आयु पार करने पर 30 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन का लाभ मिलेगा।

यह फैसला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद लागू किया गया है, जिससे प्रदेश के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

उम्र बढ़ने के साथ बढ़ेगी अतिरिक्त पेंशन
वित्त विभाग के आदेश के अनुसार पेंशनर्स को उनकी आयु के आधार पर अतिरिक्त पेंशन दी जाएगी। 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मूल पेंशन का 20 प्रतिशत अतिरिक्त मिलेगा। 85 वर्ष की आयु पूरी होने पर यह अतिरिक्त राशि बढ़कर 30 प्रतिशत हो जाएगी।

उदाहरण के तौर पर यदि किसी पेंशनर की मूल पेंशन 10 हजार रुपए है तो 80 वर्ष की आयु के बाद उसे 2 हजार रुपए अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं 85 वर्ष पूरे होने पर यह अतिरिक्त राशि 3 हजार रुपए हो जाएगी।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी हुआ फैसला
इस महत्वपूर्ण बदलाव के पीछे एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की कानूनी लड़ाई रही। रिटायर्ड कर्मचारी शंकरलाल शर्मा ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बुजुर्ग पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन देने की मांग उठाई थी।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पेंशनर्स के पक्ष में फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद वित्त विभाग ने आदेश जारी कर व्यवस्था को लागू कर दिया।

हजारों पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
सरकार का मानना है कि बढ़ती उम्र के साथ दवाइयों, इलाज और दैनिक जीवन के खर्चों में लगातार बढ़ोतरी होती है। ऐसे में अतिरिक्त पेंशन बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए आर्थिक संबल का काम करेगी। इस फैसले से प्रदेश के हजारों सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पेंशनर संगठनों ने किया स्वागत
पेंशनर संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे बुजुर्गों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

संगठनों का कहना है कि लंबे समय से अतिरिक्त पेंशन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। पेंशनर नेताओं का मानना है कि यह निर्णय बुजुर्ग कर्मचारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा और उन्हें बढ़ते स्वास्थ्य खर्चों से निपटने में राहत देगा।

संबंधित समाचार

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

1 minute ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

16 minutes ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

24 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

25 minutes ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

30 minutes ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

40 minutes ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 1 hour ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 1 hour ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

about 2 hours ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

about 2 hours ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

about 2 hours ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 2 hours ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 3 hours ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 3 hours ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 3 hours ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 4 hours ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 4 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 21 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!