महामंत्री की घोषणा अटकी: दो नेता आमने-सामने; समर्थकों के नाम पर खींचतान, विवाद बढ़ा तो जिला प्रभारी ने रोकी घोषणा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा में महामंत्री पद को लेकर इंदौर में संगठन के भीतर खींचतान सामने आई है। राऊ विधायक मधु वर्मा और पूर्व विधायक जीतू जिराती अपने-अपने समर्थकों को पद दिलाने के पक्ष में हैं।
दोनों नेताओं के बीच सहमति नहीं बनने के कारण गुरुवार को प्रस्तावित महामंत्री पद की घोषणा टाल दी गई। मामला बढ़ता देख अब महामंत्री पद पर अंतिम फैसला जिला प्रभारी राजेश सोलंकी के स्तर पर होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मोर्चा के पदाधिकारियों की प्रस्तावित सूची में कुछ नामों को लेकर भी आपत्तियां सामने आई हैं।
महामंत्री पद पर दो नामों को लेकर विवाद
भाजपा OBC मोर्चा में अध्यक्ष के बाद महामंत्री पद को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी पद को लेकर राऊ क्षेत्र में सबसे ज्यादा खींचतान सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, विधायक मधु वर्मा अपनी समर्थक बबीता कुशवाह को महामंत्री बनाना चाहती हैं। वहीं पूर्व विधायक जीतू जिराती ने रवि पटवारी का नाम प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया है। उनके पैनल में रवि पांचाल का नाम भी दूसरे विकल्प के तौर पर बताया जा रहा है।
गुरुवार को मोर्चा की पदाधिकारियों की सूची लगभग तैयार मानी जा रही थी। इसी बीच विधायक वर्मा को जानकारी मिली कि महामंत्री पद पर रवि पटवारी के नाम की घोषणा की जा सकती है। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद मामला संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक पहुंच गया।
विवाद बढ़ा तो घोषणा रोक दी गई
विवाद की जानकारी संगठन के प्रभारी राजेश सोलंकी तक पहुंची। दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनने और स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए फिलहाल घोषणा रोक दी गई।
अब महामंत्री पद पर किस नाम को मंजूरी दी जाए, इसका फैसला सोलंकी के स्तर पर होने की संभावना है। संगठन के भीतर चर्चा है कि पदाधिकारियों की सूची में शामिल कुछ अन्य नामों को लेकर भी आपत्तियां हैं, इसलिए सूची में बदलाव किया जा सकता है।
OBC मोर्चा में पदों को लेकर बढ़ी दावेदारी
भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव को देखते हुए अपने संगठन में OBC मोर्चे को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। पहले पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के तौर पर काम करने वाली व्यवस्था को मोर्चे में बदला गया। इसके बाद युवा और महिला मोर्चे की तरह OBC मोर्चे के पदों को लेकर भी नेताओं और उनके समर्थकों में दावेदारी बढ़ी है।
इंदौर में पहले अध्यक्ष पद को लेकर भी संगठन के भीतर काफी रस्साकशी देखने को मिली थी। अब महामंत्री और अन्य पदों पर नियुक्तियों को लेकर नेताओं के बीच सहमति बनाने की चुनौती सामने है।
अध्यक्ष पद पर भी हुआ था घमासान
OBC मोर्चा के अध्यक्ष की नियुक्ति के दौरान भी कई नेताओं के समर्थकों के नामों को लेकर खींचतान हुई थी। उस समय विजय बिजवा के नाम को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के समर्थन की चर्चा थी, जबकि विधायक रमेश मेंदोला अपने समर्थक रोहित चौधरी के नाम के पक्ष में बताए गए थे।
इसके अलावा अजीत कुशवाहा, सुभाष यादव, जीतू कुशवाहा और रघु यादव जैसे नाम भी दावेदारों में शामिल बताए गए थे। अंतिम दौर में नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा के समन्वय से निखिल सोनी के नाम पर सहमति बनी थी। खास बात यह रही कि सोनी का नाम पैनल में सातवें स्थान पर बताया गया था।
अब महामंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान ने एक बार फिर इंदौर भाजपा के अंदरूनी समीकरणों को चर्चा में ला दिया है। सभी की नजर इस बात पर है कि संगठन नेतृत्व किस नाम पर अंतिम मुहर लगाता है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!