खबर
Top News

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ: शहर भाजपा में हलचल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 5:44 pm
शेयर करें:
गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गत रविवार को दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पिछली पंक्ति में बैठाने की कोशिश से नाराज होकर मंच छोड़कर चले जाने वाले प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दिखे, वो भी टीकमगढ़ में।

उनके चेहरे की मुस्कुराहट बता रही है कि अब उनके मन में कोई नाराजगी नहीं है, बल्कि वे इंदौर की भाजपाई राजनीति में मुख्यमंत्री के साथ हो गए हैं। इससे इंदौर भाजपा में भी हलचल है।

इंदौर में दिखी थी नाराजगी... रविवार को दशहरा मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमास्थल के भूमिपूजन के दौरान मंच पर प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणदिवे भी मौजूद थे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन के पश्चात सामूहिक वंदे मातरम में भी हिस्सा लिया था।

इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव समर्थक भरत पारीख ने उन्हें अग्रिम पंक्ति के बजाय पिछली पंक्ति में बैठने के लिए कहा, जिस पर वे नाराज होकर कार्यक्रम से चले गए थे। ये मामला भाजपा के भीतर काफी गरमाया।

भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि उन्हें अपने समर्थकों की चितावद से निकली भगवान भोलेनाथ की सवारी में जाना था, इसलिए चले गए। बहरहाल, ये मामला गरमाता ही रहा, लेकिन कल गौरव को मुख्यमंत्री के साथ जुगलबंदी करते सब चौंक गए। रणदिवे भोपाल स्टेट हैंगर पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री आए तो उनका हार पहनाकर स्वागत किया और फिर दोनों नेता हेलीकॉप्टर से टीकमगढ़ के लिए रवाना हो गए।

वहां मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें गौरव साथ बैठे रहे। इससे इंदौर भाजपा में हलचल मच गई। इस नए समीकरण को लेकर कयास लगाए जाने लगे। कहा जा रहा है कि गौरव को मुख्यमंत्री नहीं बल्कि स्थानीय नेताओं द्वारा उपेक्षा किए जाने से नाराजगी थी, जो मुख्यमंत्री ने दूर कर दी है।

साथ ही इंदौर की भाजपाई राजनीति में वे अब मुख्यमंत्री के साथ हो गए हैं। बताते हैं कि गौरव को खुद मुख्यमंत्री ने भोपाल बुलवाया था और अपने साथ टीकमगढ़ ले गए थे। इससे साफ हो गया है कि रणदिवे को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव काफी महत्व देते हैं।

दतिया जांच का काम भी जारी ... उधर, दतिया में पार्टी की हार के लिए गठित जांच समिति का प्रमुख प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को बनाया गया है, जिन्होंने अपने स्तर पर काम शुरू कर दिया है। उनके सहायक के तौर पर अंबाराम कराड़ा हैं। दोनों नेता अपना काम कर रहे हैं और संभवत: इसी माह के अंत तक वे अपनी रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को सौंप देंगे।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 12 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 13 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 13 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 13 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 14 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 14 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 14 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 14 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 14 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 14 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 14 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 14 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 14 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 14 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 15 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 15 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 15 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!