गांधीवादी चिंतक दूसरी बार बने इस संस्था के अध्यक्ष: सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के प्रख्यात लेखक, स्तंभकार, गांधीवादी चिंतक और पर्यावरण कार्यकर्ता चिन्मय मिश्र को सर्वसम्मति से दूसरी बार मध्यप्रदेश सर्वोदय मंडल का अध्यक्ष चुना गया है। गांधी दर्शन, पर्यावरण संरक्षण, बाल अधिकार, भारतीय पारंपरिक वस्त्र संस्कृति और लोककलाओं के संरक्षण के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान को देखते हुए संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।
चिंतन और लेखन के केंद्र में गांधी, बच्चे
चिन्मय मिश्र पिछले कई दशकों से गांधीवादी विचारों के प्रचार-प्रसार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय हैं। उनके चिंतन और लेखन के केंद्र में गांधी, बच्चे, भारतीय वस्त्र परंपरा, लोककला और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय रहे हैं।
पारंपरिक वस्त्र संस्कृति पर विशेष कार्य
भारतीय पारंपरिक वस्त्र संस्कृति पर उनका कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय माना जाता है। उन्होंने वस्त्र छपाई परंपरा पर केंद्रित पुस्तक 'अंकन', बुनाई परंपरा पर आधारित 'तंतुजा' सहित भारतीय साड़ी, रेशमी वस्त्र, कशीदाकारी और बिछायत परंपरा पर कई महत्वपूर्ण मोनोग्राफ तैयार किए हैं।
सामाजिक सरोकारों पर व्यापक लेखन
सामाजिक सरोकारों पर भी उनका लेखन व्यापक रहा है। 'प्रलय से टकराते समाज व संस्कृति' में सरदार सरोवर बांध से विस्थापित समुदायों का विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किया गया है, जबकि 'बचपन से विस्थापित बच्चे' में बांध, टाइगर रिजर्व, औद्योगिक क्षेत्रों और शहरी विस्तार के कारण प्रभावित बच्चों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है।
10 से अधिक वृत्तचित्रों के लेखन और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका
उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के सहयोग से विस्थापन, लोककला और संस्कृति से जुड़े 10 से अधिक वृत्तचित्रों के लेखन और निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पत्र-पत्रिकाओं में एक हजार से अधिक लेख लिखे
पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में भी चिन्मय मिश्र का उल्लेखनीय योगदान रहा है। वे सर्वोदय प्रेस सर्विस, इंदौर में 11 वर्षों तक कार्यकारी संपादक रहे और विभिन्न राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पत्र-पत्रिकाओं में 1,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। वर्तमान में भी उनका नियमित स्तंभ लेखन जारी है।
मध्यप्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष के रूप में वे गांधी दर्शन के प्रसार, प्राकृतिक रंगों के उपयोग, भारतीय पारंपरिक वस्त्र परंपरा के संरक्षण और सामाजिक चेतना से जुड़े रचनात्मक अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय हैं।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!