‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है: राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का
KHULASA FIRST
संवाददाता

तंज तो बहाना है, असली मुकाबला है व्यापमं-भर्ती घोटालों पर नाराज छात्रों की भीड़ का
इंदौर में कार्यक्रम को लेकर संग्राम, बयानों में टूटी मर्यादा की सीमाएं
क्या इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ से मालवा का किला भेद पाएगी कांग्रेस?
हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में जुबानी जंग और तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इसे प्रदेश के युवाओं और छात्रों की आवाज बुलंद करने का मंच बता रही है, वहीं सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे जुबानी हमले किए हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने बहुमत, संसाधन व अपनी ही सरकार होने के बावजूद विपक्षी नेता के एक दिन के दौरे के जवाब में जो तेवर दिखाए हैं, वे बताते हैं कि मालवा के इस ‘अभेद्य गढ़’ में कहीं कोई बेचैनी अवश्य है।
तंज की झड़ी, तर्क की कमी... शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की- भाई का नाम ही ‘पप्पू’ है। यह नया नहीं, दस साल पुराना जुमला है, लेकिन दोहराया गया। फिर ऐसे बयानों के लिए पहचाने जाने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आए और भीड़ जुटाने के लिए बुलाए गए रैपर-सिंगर पर तंज कस गए- हमारे लिए तो राहुल गांधी खुद ही काफी हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की धाकड़ नेत्री उमा भारती ने राहुल गांधी की उम्र पर निशाना साधा- डोकरा हो गए, नाती-पोते वाली उम्र है। यह टिप्पणी कम राजनीतिक तर्क से ज्यादा एक असहजता की स्वीकारोक्ति है। जब विचार से जवाब न मिले, तो उम्र और शक्ल पर उतर आना पुरानी रणनीति है।
छिंदवाड़ा में कमल पटेल ने तो राहुल गांधी को नक्सली और देशद्रोही से कम नहीं कहा। जानकारों का कहना है कि यह किसी सामान्य राजनीतिक असहमति की भाषा नहीं है, यह उस भाषा का इस्तेमाल है, जो आम तौर पर कानूनी कार्रवाई का आधार बनती है, न कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का मसाला।
कांग्रेस की चुप्पी नहीं, गिनती की चाल... दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस बार गाली का जवाब गाली से नहीं, हिसाब से देने की कोशिश की है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी का- बबूल बोएंगे तो कांटे ही मिलेंगे वाला जवाब भले सुनने में शांत लगे, लेकिन असल तीर उसके बाद है। व्यापमं, पटवारी भर्ती, सिपाही भर्ती, पीएससी... यानी वही मुद्दे, जिन पर मध्य प्रदेश के लाखों युवा बरसों से नाराज हैं और ठीक वही तबका है, जिसे राहुल 19 सितंबर को इंदौर बुला रहे हैं।
यहीं असली रणनीति छिपी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एंट्री बंद, कार्यक्रम में सिर्फ छात्र, नाम भी छात्रों की गूंज, यानी कांग्रेस इसे पार्टी का जलसा नहीं, बल्कि एक गैर-राजनीतिक असंतोष का मंच दिखाना चाहती है।
भाजपा नेता जिस तरह लगातार व्यक्तिगत टिप्पणियों पर उतरे हैं, वह दिखाता है कि वे इस गैर-राजनीतिक पैकेजिंग से ठीक उतना ही असहज हैं, जितना किसी सीधी राजनीतिक चुनौती से।
दावा बड़ा, इंतजाम मुश्किल... आंकड़ों में देखें तो कांग्रेस का दावा बड़ा है। इंदौर विकास प्राधिकरण का 12 हजार वर्गमीटर (करीब 3 एकड़) मैदान लिया गया है और उस पर करीब ढाई लाख वर्गफीट (लगभग साढ़े पांच एकड़) में वाटरप्रूफ डोम खड़ा हो रहा है, जिसमें 1 लाख छात्रों के बैठने का दावा किया गया है।
यह आंकड़ा भाजपा के तंज से ज्यादा असली चुनौती है, क्योंकि जो जमीन कीचड़ में डूबी है, मिट्टी-गिट्टी से जिसे रातोरात समतल किया जा रहा है, वह बताता है कि यह आयोजन सिर्फ बयानबाजी की जंग नहीं, बल्कि खुद कांग्रेस के लिए भी एक संगठनात्मक परीक्षा है। दिल्ली से टीम बुलाना, भोपाल से डोम का सामान लाना, पार्टी इसे सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक शक्ति-प्रदर्शन के तौर पर देख रही है।
सवाल यही है भाजपा के तंज असल में यह कहते हैं हमें राहुल गांधी से डर नहीं लगता, लेकिन जिस मात्रा और तीव्रता में मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मंत्री तक, हर स्तर से जवाब आया है, वह खुद इस दावे को झूठा बनाता है।
सवाल अब यह नहीं कि राहुल की उम्र कितनी है या उनका नाम क्या है। सवाल यह है कि क्या मालवा के भाजपाई गढ़ में सच में इतनी बेचैनी है कि एक दिन के छात्र-कार्यक्रम के लिए पूरी पार्टी लाइन खड़ी करनी पड़े।
संबंधित समाचार

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

परीक्षा में नकल की पर्ची मिलने के बाद हॉस्टल गई छात्रा की मौत:इनको हटाया गया

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया

पत्नी हुई लापता:तलाश में दर-दर भटक रहा पति

बड़े ब्रांड्स के किचन में गंदगी का खुलासा:खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने की कार्रवाई

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का हवन-पूजन:मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ; की सफलता की कामना

किराए के कमरे में मिला मजदूर का शव:दो दिन पुराना था; मकान मालिक ने कमरे में देखा

19.50 लाख लेकर तीन प्लॉट का सौदा:असली मालिक निकला कोई और रिटायर्ड एसआई ने कमिश्नर से लगाई गुहार

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन:3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!