पार्टी में लड़कियों की एंट्री फ्री: बाकी से 2 हजार; सीक्रेट हाउस पार्टी पर एसीपी का धावा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को बुलाकर की जा रही कथित हाई प्रोफाइल सीक्रेट हाउस पार्टी पर पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि यह मिनटों में बिखर गई। तुलसी नगर स्थित एयरबीएनबी से किराए पर लिए गए मकान में बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के चल रहे इवेंट पर देर रात लसूड़िया पुलिस ने एसीपी पराग सैनी के नेतृत्व में दबिश दी।
पुलिस को देखते ही पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। कुछ युवक कमरों में जाकर छिप गए, तो कई युवतियां बचने के लिए बाथरूम में जाकर दुबक गईं। पुलिस ने पूरे मकान को घेरकर कार्रवाई की और आयोजकों सहित मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर कानून तोड़ने वालों को कड़ा संदेश दिया।
देर रात चल रही थी हाईप्रोफाइल हाउस पार्टी... जानकारी के मुताबिक पुलिस को सोशल मीडिया और मुखबिरों के माध्यम से सूचना मिली थी कि तुलसी नगर में भवन स्कूल के समीप एक मकान में देर रात हाईप्रोफाइल हाउस पार्टी आयोजित की जा रही है।
पार्टी का प्रचार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया गया था और बड़ी संख्या में युवाओं को बुलाया गया था। सूचना मिलते ही एसीपी पराग सैनी के निर्देशन में लसूड़िया थाना पुलिस ने पूरी योजना के साथ दबिश दी। पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पार्टी में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई।
कुछ युवक कमरों में घुसकर छिप गए, जबकि कई युवतियां बाथरूम में जाकर बैठ गईं, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। हालांकि, पुलिस ने पूरे मकान की तलाश कर सभी को बाहर निकाला और पूछताछ शुरू की।
25 से 30 युवक-युवतियां मिले
मौके पर करीब 25 से 30 युवक-युवतियां मौजूद मिले। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पार्टी के आयोजन के लिए किसी भी सक्षम प्राधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आयोजन का प्रचार सोशल मीडिया के जरिये किया गया था।
आयोजकों की पहचान
आयोजकों की पहचान दुर्गेश राघव निवासी भाटखेड़ी महू, प्रिंस पिता अरुण प्रजापति धार नाका महू, हर्षित भजनलाल राजानी शालीमार टाउनशिप, नीतू विजय कुशवाह सैटेलाइट जंक्शन कॉलोनी और आकांक्षा मरापे क्राउन पैलेस गर्ल्स हॉस्टल विद्या नगर मूल खंडवा के रूप में हुई।
सभी ने स्वीकार किया कि उन्होंने बिना किसी वैधानिक अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया था। जांच में यह भी सामने आया कि पार्टी के लिए मकान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एयरबीएनबी के माध्यम से किराए पर लिया गया था। मकान मालिक नमन पांडे से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने किरायेदारों की जानकारी नियमानुसार संबंधित थाना पुलिस को उपलब्ध नहीं कराई थी।
...ताकि अधिक से अधिक भीड़ जुटाई जा सके- इस पार्टी में लड़कियों की एंट्री नि:शुल्क रखी गई थी, जबकि लड़कों से प्रति व्यक्ति दो हजार रुपए लिए जा रहे थे, ताकि अधिक से अधिक भीड़ जुटाई जा सके।
नशीले पदार्थ की थी सूचना
पुलिस को प्रारंभिक सूचना अवैध गतिविधियों और नशाखोरी की भी मिली थी। जांच के दौरान डीजे सेटअप और शराब की खाली बोतलें मिलने की जानकारी सामने आई, हालांकि शुरुआती जांच में नशीले पदार्थ नहीं मिले।
शहर में कई ग्रुप सक्रिय
जांच में यह भी सामने आया है कि शहर में सोशल मीडिया के जरिए सीक्रेट हाउस पार्टी आयोजित करने वाले कई ग्रुप सक्रिय हैं। आलीशान फ्लैट, विला और रिसॉर्ट किराए पर लेकर युवाओं को आकर्षित किया जाता है। कई आयोजक लड़कियों को मुफ्त प्रवेश और युवकों से मोटी एंट्री फीस लेकर भीड़ जुटाते हैं।
बिना अनुमति सार्वजनिक इवेंट कानून का उल्लंघन
एसीपी पराग सैनी के मुताबिक बिना अनुमति किसी भी प्रकार का सार्वजनिक इवेंट, हाउस पार्टी या व्यावसायिक आयोजन कानून का उल्लंघन है। मकान मालिकों के लिए भी किरायेदारों की जानकारी संबंधित थाने में देना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!