इस मंदिर के 'सुगम पास' में फर्जीवाड़ा: इतने संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिले; ट्रस्ट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ऊना।
अयोध्या राम मंदिर के बाद अब हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था में भी अनियमितताओं का मामला सामने आया है।
मंदिर ट्रस्ट की प्रारंभिक जांच में 19 जुलाई 2026 को जारी किए गए 80 सुगम पासों से जुड़े ट्रांजैक्शन संदिग्ध पाए गए हैं। आरोप है कि इन पासों के लिए भुगतान दिखाया गया, लेकिन संबंधित राशि मंदिर ट्रस्ट के खाते में जमा नहीं हुई। मामले में मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच में सामने आईं कई अनियमितताएं
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, श्रद्धालुओं को माई दास सदन से अधिकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से सुगम पास जारी किए जाते हैं। 19 जुलाई के रिकॉर्ड की जांच के दौरान पता चला कि 80 पासों में भुगतान का माध्यम क्यूआर कोड दर्शाया गया था, लेकिन संबंधित राशि बैंक खाते में नहीं पहुंची।
प्रारंभिक जांच में कई मामलों में ट्रांजैक्शन आईडी और मोबाइल नंबर एक ही दर्ज पाए गए। अधिकारियों का कहना है कि सामान्य डिजिटल भुगतान प्रणाली में ऐसा संभव नहीं होता, इसलिए इन लेनदेन को संदिग्ध माना गया।
बैंक रिकॉर्ड से नहीं मिला मिलान
संदेह होने पर मंदिर ट्रस्ट ने संबंधित दिन का बैंक स्टेटमेंट मंगवाकर सॉफ्टवेयर में दर्ज रिकॉर्ड से मिलान किया। जांच में दोनों रिकॉर्ड मेल नहीं खाए, जिससे रिकॉर्ड में छेड़छाड़ और धन के संभावित गबन की आशंका और गहरा गई।
ट्रस्ट ने यह भी आशंका जताई है कि शनिवार, रविवार, संक्रांति और नववर्ष जैसे भीड़भाड़ वाले दिनों में भी इसी तरह की अनियमितताएं हुई हो सकती हैं।
श्रद्धालु की शिकायत से खुला मामला
मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी एवं तहसीलदार संजीव कुमार ने बताया कि 19 जुलाई को एक श्रद्धालु ने शिकायत की थी कि उसके नाम पर जारी सुगम पास का उपयोग कोई अन्य व्यक्ति कर चुका है। इसके बाद उस दिन जारी सभी पासों की जांच की गई, जिसमें 80 संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए।
उन्होंने बताया कि कई मामलों में मोबाइल नंबर को ही ट्रांजैक्शन आईडी के रूप में दर्ज किया गया था, जबकि यह सामान्य डिजिटल भुगतान प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है।
लॉगिन आईडी के दुरुपयोग की आशंका
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने मंदिर के अधिकृत सॉफ्टवेयर की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग कर फर्जी ट्रांजैक्शन दर्ज किए और सुगम पास जारी किए। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।
2023 में शुरू हुई थी सुगम पास व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8 अगस्त 2023 को चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम पास प्रणाली शुरू की गई थी। यह व्यवस्था काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर (उज्जैन), तिरुपति बालाजी और शिरडी सांई मंदिर की तर्ज पर लागू की गई थी, ताकि श्रद्धालु निर्धारित शुल्क देकर कम समय में दर्शन कर सकें।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
ऊना के पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि मामले में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!