चार मंजिला इमारत ढही: 9 लोगों की मौत; कई के मलबे में दबे होने की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिवंडी।
महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में चार मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 से 5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियां रातभर राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रहीं।
प्रत्येक मंजिल पर 12-12 कमरे बने हुए थे
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। इमारत में कुल 48 कमरे थे और प्रत्येक मंजिल पर 12-12 कमरे बने हुए थे। भवन को पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था। हादसे के समय इमारत में मरम्मत का कार्य चल रहा था।
चटकने की आवाज के बाद मची अफरा-तफरी
अधिकारियों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे इमारत से तेज चटकने की आवाजें आने लगी थीं। आशंका होने पर स्थानीय लोगों ने कई परिवारों को बाहर निकालने में मदद शुरू कर दी। इसी दौरान जब कुछ निवासी अभी बाहर निकल रहे थे, तभी इमारत की बी विंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए।
युद्धस्तर पर बचाव अभियान
घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (TDRF), फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हैं। मलबा हटाने का काम जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
तीन घायल अस्पताल में भर्ती
भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल के कैजुअल्टी ऑफिसर डॉ. आकाश शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद तीन घायलों को अस्पताल लाया गया। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि दोनों पुरुषों के फ्रैक्चर होने की आशंका जताई गई है। प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही मृतकों और घायलों की अंतिम संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!