चार गुंडे हुए गिरफ्तार, निकाला जुलूस: बस ऑपरेटरों की जंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-भोपाल रूट पर प्राइवेट बस ऑपरेटरों के बीच सवारी बैठाने और टाइमिंग की लड़ाई गुंडागर्दी में बदल गई थी। बीच सड़क पर बसों में पथराव, तोड़फोड़ और दहशत फैलाने वाले बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया।
कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर संयुक्त पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। वहीं, बस संचालकों को भी अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया कि दोबारा विवाद हुआ तो बसों के परमिट तक निरस्त किए जाएंगे।
ये है आरोपी- संयोगितागंज एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि आरोपियों में ललित पिता गोपाल सहरिया (32) निवासी निरंजनपुर, देवास नाका, राजा पिता रमेश सिसोदिया (40) निवासी मसीहा रोड, राहुल उर्फ देवा पिता प्रकाशचंद नायक (48) निवासी सिद्धिपुरम कॉलोनी और नीरज कुशवाहा पिता जनते कुशवाहा (35) निवासी बृजेश्वरी अंकित विला, बंगाली चौराहा शामिल हैं।
सवारी बैठाने और बसों की टाइमिंग को लेकर लगातार विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि पिछले चार-पांच दिनों से इंदौर-भोपाल रूट पर संचालित चौहान बस सर्विस और शारदा ट्रेवल्स के बीच सवारी बैठाने और बसों की टाइमिंग को लेकर लगातार विवाद चल रहा था।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के कर्मचारियों ने एक-दूसरे की बसों में तोड़फोड़ कर लाखों का नुकसान पहुंचाया। थाना भंवरकुआं और थाना छोटी ग्वालटोली में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे।
बस संचालकों को चेतावनी दी
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने दोनों बस संचालकों और कर्मचारियों से पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालते हुए उन्हें घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का मुआयना कराया और पूछताछ की।
इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बस संचालकों को भी चेतावनी दी गई है परमिट में निर्धारित समय के अनुसार ही बसों का संचालन करें।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!