पूर्व पार्षद के भतीजे से लाखों की ठगी: पेट्रोल पंप में साझेदारी का झांसा देकर दंपति ने लिए रुपए; एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना पुलिस ने पूर्व पार्षद के भतीजे की शिकायत पर एक दंपति के खिलाफ 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दंपति ने पेट्रोल पंप में साझेदारी देने के नाम पर वर्ष 2017 से 2022 के बीच अलग-अलग किस्तों में करीब 60 लाख रुपए लिए, लेकिन बाद में न तो साझेदारी का एग्रीमेंट किया और न ही रकम वापस की। शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
पारिवारिक संबंधों के चलते किया था निवेश
पुलिस के मुताबिक, गुमाश्ता नगर निवासी श्रीकांत लड्ढा की शिकायत पर सावन दुबे और उसकी पत्नी पूजा दुबे, निवासी श्रीजी वैली कॉलोनी, बिचौली मर्दाना, के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। श्रीकांत ने पुलिस को बताया कि दोनों परिवारों के बीच पारिवारिक संबंध थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना था।
शिकायत के अनुसार, 2017 के आखिरी में सावन और पूजा ने श्रीकांत के पिता से फ्यूल स्टेशन में निवेश करने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि पिपल्या देवास में पूजा दुबे के नाम से जय अंबे पेट्रोलियम संचालित है, जबकि आशापुरा सरदारपुर में सावन दुबे फ्यूल स्टेशन संचालित करता है।
2017 से 2022 के बीच खाते में ट्रांसफर किए 60 लाख
पेट्रोल पंप में साझेदारी के भरोसे पर श्रीकांत ने 2017 से 2022 के बीच अलग-अलग किस्तों में बैंक खाते के जरिए दंपति को रकम दी। शिकायत में कुल करीब 60 लाख रुपए दिए जाने की बात कही गई है।
आरोप है कि रकम लेने के बाद दंपति ने साझेदारी को लेकर कोई एग्रीमेंट नहीं किया। जब श्रीकांत ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने रुपए लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद भी रकम वापस नहीं की।
रुपए मांगने पर विवाद, मोबाइल नंबर भी किए बंद
श्रीकांत ने आरोप लगाया कि जब वह दंपति के ऑफिस और घर जाकर रुपए मांगते थे तो दोनों विवाद करने लगते थे। इसके बाद आरोपियों ने अपने तीनों मोबाइल नंबर बंद कर लिए, हालांकि वाट्सऐप पर वे सक्रिय रहे।
मामले में पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने दंपति को बयान दर्ज कराने के लिए कई बार बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उन्हें वाट्सऐप के जरिए भी नोटिस भेजे गए।
जांच के बाद द्वारकापुरी पुलिस ने सोमवार को सावन दुबे और पूजा दुबे के खिलाफ करीब 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े लेन-देन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!