पूर्व भाजपा पार्षद के बेटे ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
शहर के वार्ड क्रमांक-30 में पूर्व भाजपा पार्षद धर्मेंद्र माली के 19 वर्षीय पुत्र तरुण माली ने अपने घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। रविवार सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो तरुण फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
डेढ़ साल से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहा था
परिजनों के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष पहले तरुण को गंभीर स्वास्थ्य समस्या के चलते कोमा में जाना पड़ा था। इसके बाद से उसे समय-समय पर दौरे पड़ते थे और इसी वजह से वह अधिकांश समय घर पर ही रहता था। बताया गया कि शनिवार को भी उसे दो बार दौरे आए थे।
मृतक के पिता धर्मेंद्र माली ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे तक तरुण अपने छोटे भाई के साथ कमरे में था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया, जहां उसने यह कदम उठा लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई।
हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
शव वाहन खराब होने से उठे सवाल
घटना के बाद नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हुए। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका का शव वाहन पिछले करीब तीन महीने से खराब पड़ा है। ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद शव को अस्पताल से घर तक पहुंचाने के लिए शांति वाहन की सहायता लेनी पड़ी। बड़े वाहन के कारण अस्पताल परिसर में आवाजाही के दौरान भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!