खबर
Top News

वन भूमि विवाद ने ली युवक की जान: पहाड़ी पर गला रेतकर हत्या; पिता और भाई घायल, 7 नामजद आरोपी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 6:25 pm
शेयर करें:
वन भूमि विवाद ने ली युवक की जान

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले के बाजना थाना क्षेत्र में वन विभाग की जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। कागलीखोरा गांव की पहाड़ी पर खेती (हकाई) करने पहुंचे एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पिता और बड़े भाई पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कुछ को हिरासत में लिया है।

खेती करने पहुंचे थे, तभी हुआ हमला
मृतक की पहचान लक्ष्मण (18) पुत्र बादरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे लक्ष्मण अपने पिता बादरिया और बड़े भाई नारायण (20) के साथ गांव की पहाड़ी पर स्थित वन भूमि की हकाई करने गया था। इसी दौरान गांव के 6 से 7 लोग वहां पहुंचे और जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। आरोपियों ने लक्ष्मण पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता और बड़े भाई पर भी हमला किया गया, जिससे दोनों घायल हो गए।

नेटवर्क नहीं होने से देर से पहुंची पुलिस
घटना स्थल गांव के अंदरूनी इलाके में होने और मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने के कारण पुलिस को सूचना करीब 10:30 बजे डायल-112 के माध्यम से मिल सकी। सूचना मिलते ही बाजना थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रतलाम से एफएसएल टीम और अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बाजना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां दोपहर में पोस्टमार्टम कराया गया।

वन विभाग की जमीन को लेकर था पुराना विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच गांव की पहाड़ी पर स्थित वन विभाग की जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश ने मंगलवार को खूनी रूप ले लिया।

सात आरोपियों पर हत्या का केस
पुलिस ने इस मामले में रमेश पिता रावजी, पंकेश पिता जीवा, विकास पिता दारजी, राजीव पिता दारजी, माइकल पिता मोहन और मोहन पिता वेस्ता सहित सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। एएसपी विवेक कुमार ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 12 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 12 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 12 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 13 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 13 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 13 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 13 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 13 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 13 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 13 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 13 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 14 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 14 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 14 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 14 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 14 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 14 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 14 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!