खबर
Top News

अफसर के घर की पांच अलमारियां टूटी मिलीं: लाखों के जेवर चोरी; मंदिर से लौटने पर पता चला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जून 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
अफसर के घर की पांच अलमारियां टूटी मिलीं

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के पॉश इलाके दानिशकुंज में चोरों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने गया था। लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अलमारियां खाली पड़ी थीं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय में पदस्थ हैं अधिकारी
घटना कोलार थाना क्षेत्र के दानिशकुंज इलाके की है। पीड़ित अरुण कुमार राय केंद्रीय गृह मंत्रालय में पदस्थ हैं, जबकि उनकी पत्नी ममता राय भाजपा से जुड़ी हुई हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महाकाल दर्शन पर गया था परिवार
जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार राय अपने परिवार के साथ गुरुवार को उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन के लिए गए थे। घर पर ताला लगाकर पूरा परिवार बाहर गया था। शनिवार को वापस लौटने पर मुख्य दरवाजे की सेंट्रल लॉकिंग टूटी हुई मिली।

घर के अंदर प्रवेश करने पर परिवार ने देखा कि चोर पांच अलमारियों के ताले तोड़ चुके थे और उनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 25 लाख रुपए है।

सेंट्रल लॉकिंग काटकर घर में घुसे चोर
पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरों ने मुख्य दरवाजे की सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने व्यवस्थित तरीके से अलमारियों और लॉकरों को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध युवक
परिवार द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर दो संदिग्ध युवक बाइक पर घूमते दिखाई दिए हैं। फुटेज में दोनों युवक देर रात करीब 3 बजे से सुबह 5 बजे के बीच घर के आसपास कई बार चक्कर लगाते नजर आए। हालांकि, अंधेरा होने के कारण संदिग्धों के चेहरे स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज जब्त कर आरोपियों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।

पुलिस आयुक्त से मिले पीड़ित
घटना की जानकारी मिलते ही कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफआईआर दर्ज की। शिकायत ममता राय के भतीजे विजय कुमार की ओर से दर्ज कराई गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार ने भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात की। इसके बाद डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
राजधानी के वीआईपी और पॉश इलाके में हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में विशेष टीमों को लगाया गया है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 13 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 13 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 14 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 14 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 14 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 14 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 14 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 15 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 15 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 15 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 15 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 15 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 15 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 15 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 15 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!