छह घंटे में शराब दुकानों पर दो बार फायरिंग: कहीं फ्री शराब नहीं मिली तो चली गोली; कहीं मांगा गुंडा टैक्स
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में महज छह घंटे के भीतर शराब की दो दुकानों पर फायरिंग की घटनाओं से दहशत फैल गई। एक मामले में बदमाशों ने मुफ्त में शराब नहीं मिलने पर गोली चला दी।
दूसरी घटना में गुंडा टैक्स की मांग को लेकर भरे बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
फ्री शराब नहीं मिली तो कर दी फायरिंग
पहली घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित शराब दुकान पर हुई। बाइक सवार तीन बदमाश दुकान पहुंचे और सेल्समैन से मुफ्त में शराब मांगी।
इनकार करने पर वे धमकी देकर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा लौटे और बाइक पर बैठे-बैठे कट्टे से दुकान की ओर फायर कर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी की पहचान सैफ अली खान के रूप में की है।
गुंडा टैक्स मांगते हुए बाजार में ताबड़तोड़ गोलियां
दूसरी घटना बुधवार रात करीब 11 बजे हॉकर्स जोन के पास स्थित शराब दुकान के बाहर हुई। यहां चार बदमाश पहुंचे, जिनमें दो ने चेहरे ढक रखे थे।
आरोप है कि बदमाशों ने गुंडा टैक्स की मांग करते हुए एक के बाद एक 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से बाजार में भगदड़ मच गई और व्यापारी-दुकानदार शटर बंद कर जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें बदमाश खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस पर उठे सवाल
एक ही इलाके में छह घंटे के भीतर दो फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी है।
वहीं, मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने कहा कि उन्हें घटना की तत्काल जानकारी नहीं थी। उन्होंने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

ट्रकों की बैटरियों पर हाथ साफ करने वाली गैंग धराई, चार आरोपी पकड़ाए:ऑटो सहित 3.20 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद

बाबा के मंदिर के शिखर पर ध्वज थामे बैठे वानर राज:सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने जोड़ा आस्था से

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश:पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराए दिल्ली सरकार; केंद्र से हथियारों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा

हवालात और थाने के कैमरों से होगा नकली प्लास्टर कांड का खुलासा...:मेडिकल करने वाले डॉक्टर पट्टा चढ़ाने से कर चुके इनकार

नाबालिग ने मनोरोगी महिला और बुजुर्गों पर बरसाए डंडे:पुलिस ने शुरू की जांच; प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में लट्ठ कांड, वीडियो वायरल

दतिया उपचुनाव में तेज बारिश के बीच 50% मतदान:भाजपा-कांग्रेस ने जताई जीत की उम्मीद

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ अधिकारी

प्रशासन से नाराज राजस्व मंडल अध्यक्ष:बोले; कोर्ट के निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे अधिकारी

पुलिस को गुमराह करने शातिर हत्यारे की थ्री लेयर टेक्नीक:टीशर्ट पर पहनी शर्ट और फिर इस पर भी एक और शर्ट

एमआरपी से महंगी बिक रही शराब:सीएम हेल्पलाइन पर बढ़ीं शिकायतें; जांच प्रक्रिया पर उठे सवाल

संत रविदास जी ने दिया मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश:अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यशाला का आयोजन

वीडियो देखिये, अयोध्या मुद्दे पर सियासत तेज:भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

ED की बड़ी कार्रवाई:कोयला माफिया के पास मिला कुबेर का खजाना; 600 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों का हुआ खुलासा

कुर्सी का मोह या राजनीतिक संरक्षण:तबादले के बाद भी इंदौर में जमे एडीएम; प्रशासनिक गलियारों में उठे सवाल

वाल्मीकि सेना का अनशन 13वें दिन स्थगित:महापौर के वीडियो संदेश और सचिव के पत्र के आधार पर रास्ता साफ

चिट्ठी से आया ‘मूंगदाल’ में उबाल:शिवराज के पत्र से गरमाई सियासत

दतिया में ‘दद्दा’ दांव पर:मध्य प्रदेश के उपचुनाव का नतीजा तय करेगा नरोत्तम का राजनीतिक भविष्य

इंदौर के 12 वर्षीय सुमेध का वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप के लिए चयन:देश का करेंगे प्रतिनिधित्व

धनकुबेर निकला पूर्व-बस ड्राइवर:घर से 28.5 करोड़ नकद और 15 किलो सोना मिला; नोट गिनते-गिनते खराब की हुई मशीनें

इस साध्वी का बड़ा बयान:'आश्रमों में संत मैनिक्योर-पेडिक्योर कराते हैं; 100% सुरक्षा देने वाला आश्रम बताए, वहीं रह लूंगी'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!