छठे माले पर आग 10000 लीटर पानी से बुझी: महालक्ष्मी नगर के बालाजी हाइट्स की घटना; शॉर्ट सर्किट की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर स्थित बालाजी हाइट्स में रविवार दोपहर को छठे माले पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 हजार लीटर पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया। हादसे के समय पूरा परिवार बद्रीनाथ गया था।
फायर ब्रिगेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग साढ़े चार बजे महालक्ष्मी नगर के बालाजी हाइट्स के छठे माले स्थित फ्लैट नंबर 611 में लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद 10 हजार लीटर पानी से आग पर काबू पाया। जिस फ्लैट में हादसा हुआ यह कुलदीप पिता पूनमचंद पाटीदार का है। आग फ्लैट के एक कमरे तक सीमित रही। हादसे में फर्नीचर और बच्चों के कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए।
फ्लैट मालिक कुलदीप पाटीदार ने बताया कि घटना के समय उनका पूरा परिवार बद्रीनाथ यात्रा पर गया हुआ है। उन्होंने फ्लैट की चाबी पड़ोसी को दे रखी थी। कल दोपहर उन्हें घटना की सूचना पड़ोसियों के माध्यम से मिली। घर में कोई मौजूद नहीं था।
लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड ने स्थिति संभाल ली। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, यदि समय पर सूचना नहीं मिलती तो आग अन्य फ्लैट्स तक फैल सकती थी।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा, लेकिन आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!