नगर निगम के ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट से धधका कैबिन; पानी की बोतलें लेकर आग बुझाने दौड़े लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के सामने रविवार रात नगर निगम के एक कंटेनरनुमा ट्रक में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के दौरान ट्रक के केबिन से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत वाहन रोका, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
चालक और कर्मचारियों ने तत्काल लोगों से मदद मांगी
नगर निगम का यह ट्रक आदमपुर कचरा खंती से लौट रहा था। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचते ही चालक को कैबिन से धुआं निकलता दिखाई दिया। जांच करने पर पता चला कि कैबिन के नीचे आग भड़क चुकी है। चालक और कर्मचारियों ने तत्काल आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी।
घटना के बाद राहगीर और स्थानीय लोग पानी की बोतलें लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। एक वाहन में रखी बड़ी पानी की कैन और बोतलों से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग लगातार फैलती रही। कुछ ही मिनटों में ट्रक का केबिन पूरी तरह चपेट में आ गया और आगे के दोनों टायर भी जलने लगे।
आधे घंटे तक नहीं पहुंची दमकल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन करीब आधे घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास जारी रखा। बाद में दमकल की टीम पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया।
बिना फिटनेस, इंश्योरेंस और परमिट के चल रहा था ट्रक
घटना के बाद वाहन के दस्तावेजों की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है। ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार ट्रक की फिटनेस वर्ष 2021 में ही समाप्त हो चुकी थी, जबकि बीमा (इंश्योरेंस) 2019 से नवीनीकृत नहीं कराया गया था। इसके अलावा वाहन का वैध परमिट भी नहीं मिला।
नगर निगम के वाहन के बिना फिटनेस, बीमा और परमिट के सड़कों पर संचालित होने के खुलासे ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है।
हालांकि गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यस्त सड़क पर हुए इस हादसे ने नगर निगम की वाहन सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!