जिला अस्पताल के NICU की वॉर्मर मशीन में लगी आग: 3 नवजात झुलसे; इलाज के दौरान एक बच्चे ने तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
जिला अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात वॉर्मर मशीन में अचानक आग लगने से तीन नवजात झुलस गए।
बच्चों की उम्र करीब 6 से 12 दिन
हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। तीनों बच्चों की उम्र करीब 6 से 12 दिन बताई जा रही है। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक नवजात की मौत हो गई।
रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। NICU में नवजातों को गर्म रखने के लिए वॉर्मर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन की हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में स्पार्किंग हुई और आग भड़क गई।
सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे के मुताबिक, शुरुआती जांच में वॉर्मर की हीटिंग यूनिट में स्पार्किंग की बात सामने आई है। आग कुछ ही देर में उस डोली तक पहुंच गई, जिसमें तीन नवजात रखे हुए थे।
एक डोली में रखे थे तीनों बच्चे
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एक प्लग में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग फैलने की आशंका है। देखते ही देखते आग डोली में लगे प्लास्टिक और कपड़ों तक पहुंच गई। तीनों नवजात इसकी चपेट में आकर झुलस गए।
आग लगते ही NICU के डॉक्टर और स्टाफ सक्रिय हुए और बच्चों को तत्काल बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए जबलपुर भेजने की तैयारी की गई।
सुबह 5 बजे जबलपुर भेजा
तीनों नवजातों को प्राथमिक उपचार के बाद सुबह करीब 5 बजे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अस्पताल से उन्हें दो डॉक्टरों की निगरानी में रवाना किया गया था।
डॉक्टरों के अनुसार, शुरुआती स्थिति में यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि बच्चों के शरीर का कितना हिस्सा झुलसा है। इनमें एक बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई थी और उसे सर्जरी की जरूरत पड़ने की आशंका थी।
इलाज के दौरान एक बच्चे ने दम तोड़ा
जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचने के बाद तीनों नवजातों का उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। बाकी दो बच्चों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया था।
सुरक्षा इंतजामों पर भी उठे सवाल
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वॉर्मर की हीटिंग यूनिट में स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।
अब जांच में यह भी देखा जा रहा है कि मशीन की तकनीकी स्थिति कैसी थी, बिजली के कनेक्शन और सुरक्षा उपकरणों की स्थिति क्या थी और आग लगने के दौरान NICU में सुरक्षा के निर्धारित इंतजाम मौजूद थे या नहीं। तकनीकी जांच के बाद ही आग की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!