कॉलोनी में गंदगी: जलभराव और मच्छरों से रहवासी परेशान; शहर में हो रही नियमों की अनदेखी, प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ओल्ड पलासिया, बीमा नगर कॉलोनी के गेट नंबर-4, नवनीत टावर के पास स्वच्छ इंदौर की यह तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है। बीमा नगर कॉलोनी में गंदगी, जलभराव और मच्छरों की समस्या से रहवासी परेशान हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रेनेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को बीमारी फैलने का डर सताने लगा है।
यह समस्या नई नहीं है। लगभग हर 15 दिन में यही स्थिति बन जाती है। कई बार 311 हेल्पलाइन पर शिकायत की गई और अधिकारियों को जानकारी भी दी गई, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग खुलेआम सड़क पर वाहन धोते हैं और बड़ी मात्रा में पानी बहाते हैं, जिससे सड़क दलदल के रूप में तब्दील हो जाती है। इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों पर कोई चालानी कार्रवाई नहीं होती।
ड्रेनेज समस्या का स्थायी समाधान किया जाए
अब क्षेत्रवासियों ने वार्ड क्रमांक 43 की पार्षद सुनीता दिनेश सोनगरा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मांग की है कि ड्रेनेज समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। सवाल यही है कि शिकायतों के बाद भी आखिर कार्रवाई कब होगी?
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!