शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म: निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और प्रताड़ना सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में विवाह से इनकार करते हुए उसे धमकाने लगा।
शादी का भरोसा दिलाया
पुलिस के अनुसार, पीड़िता 22 वर्षीय बीकॉम की छात्रा है। उसकी पहचान करीब एक वर्ष पहले महाराजपुरा क्षेत्र निवासी रवि राठौर से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जिसके बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया।
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, 20 दिसंबर 2025 की रात आरोपी छात्रा के घर पहुंचा। उस समय वह घर में अकेली थी। छात्रा का आरोप है कि शादी का विश्वास दिलाकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार इसी बहाने उसका शोषण करता रहा।
शादी से इनकार, धमकी देने का आरोप
पीड़िता का कहना है कि जब उसने विवाह की बात की तो आरोपी मुकर गया। विरोध करने पर उसने कथित रूप से जान से मारने और निजी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा ने उससे संपर्क समाप्त कर दिया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कॉलेज से परीक्षा देकर लौटते समय आरोपी ने उसका रास्ता रोककर दोबारा धमकाया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।
पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस के अनुसार, छात्रा ने उपचार के बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर आरोपी रवि राठौर के खिलाफ दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!