शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म: साथ पढ़ने वाले युवक ने किया; बाद में खराब कैरेक्टर बताकर कर दिया इनकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। लसूड़िया और भंवरकुआ थाना पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साथ पढ़ने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप
लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार, एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी मोहित धाकड़ उसके साथ पढ़ता था और पिछले दो वर्षों से दोनों के बीच बातचीत थी। पीड़िता का आरोप है कि एक साल पहले आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा था।
शिकायत के मुताबिक, 22 जून को आरोपी उसे केलोद हाला ले गया और जल्द शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब पीड़िता के परिजनों ने आरोपी से बात की तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
ट्रेन में हुई पहचान, होटल ले जाकर बनाया संबंध
वहीं भंवरकुआ थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती ने धारासिंह राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2024 में ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों की पहचान हुई थी और बाद में बातचीत शुरू हो गई।
शिकायत में आरोप है कि आरोपी ने अक्टूबर 2024 में उसे भंवरकुआ स्थित एक होटल में ले जाकर शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी कई बार संबंध बनाए गए। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने इनकार कर दिया और कथित तौर पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
दोनों मामलों की जांच शुरू
पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!