कुबेरेश्वर धाम में महिला श्रद्धालु की मौत: सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; दर्शन से पहले थम गई सांस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में दर्शन के लिए महाराष्ट्र से पहुंची एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान कौशल बाई कवड़े के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 70 से 75 वर्ष बताई जा रही है।
तेज दर्द हुआ और तबीयत बिगड़ गई
बताया गया कि कौशल बाई अपने परिजनों के साथ कुबेरेश्वर धाम पहुंची थीं। दर्शन से पहले वह धाम परिसर में कुछ देर विश्राम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार दिलाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
नागपुर क्षेत्र से परिजनों के साथ पहुंची थीं
कौशल बाई महाराष्ट्र के नागपुर के आसपास के क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। धार्मिक यात्रा को लेकर परिवार के साथ सीहोर पहुंची थीं, लेकिन दर्शन से पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार ने शव को महाराष्ट्र ले जाने के लिए निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। आवश्यक चिकित्सकीय और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका
महिला के अचानक सीने में दर्द और फिर गंभीर हालत को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि चिकित्सकीय जांच और संबंधित दस्तावेजों के बाद ही हो सकेगी।
घटना के बाद धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल इमरजेंसी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। खासकर बड़े आयोजनों के दौरान अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर कितनी तेजी से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाती है, यह अहम मुद्दा बन गया है।
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा
कुबेरेश्वर धाम में 24 और 25 अगस्त को प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीवन नदी घाट से कुबेरेश्वर धाम तक के मार्ग को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।
यात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने की स्थिति में यातायात नियंत्रण और डायवर्जन की व्यवस्था भी तैयार रखी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी के साथ फिक्स पिकेटिंग की व्यवस्था की गई है।
1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में आसपास के जिलों से करीब 800 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। वहीं सीहोर जिले के लगभग 400 पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। इसके अलावा होमगार्ड, एसडीआरएफ और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी व्यवस्था संभालेंगे। इस तरह यात्रा के दौरान करीब 1200 पुलिसकर्मियों का सुरक्षा तंत्र सक्रिय रहेगा।
एसपी ने जवानों को दिए सख्त निर्देश
सीहोर की पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जवानों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। महिला श्रद्धालुओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ पुलिस को श्रद्धालुओं के साथ संयमित और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बड़े धार्मिक आयोजनों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन के सामने भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं को प्रभावी बनाए रखना भी बड़ी चुनौती है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!