मिलावट की शंका में दो दुकानों से 2165 किलो दूषित घी जब्त: ऐन त्योहार पर जागे खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट , इंदौर।
ऐन त्योहारों के समय ही जागने वाले खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दो दुकानों से 2165 किलो घी दूषित व मिलावटी होने की आशंका में जब्त किया। उक्त घी की कीमत 12.21 लाख रुपए बताई गई। साथ ही बिना लाइसेंस संचालित हो रही श्री इंटरप्राइजेस को सील किया गया। टीम ने 4 दुकानों पर छापामारी कर कुल 31 सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
द्वारकापुरी क्षेत्र में उर्मिला व जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा श्री इंटरप्राइजेस नामक फर्म 34-बी, ऋषि पैलेस में संचालित की जा रही थी, जिसका खाद्य लाइसेंस नहीं था। यहां विभिन्न ब्रांड का घी बड़ी मात्रा में मिला। मिलावटी होने की शंका में गो-अमृत घी (100 एमएल, 200 एमएल, 500 एमएल तथा 1 लीटर व 15 किलोग्राम पैक), मिस्टी गाय और मिस्टी भैंस का घी तथा शाश्वत घी सहित कुल 8 नमूने लिए। यहां से 1,115.4 किलो घी, जिसकी कीमत 7,46,659 रुपए है, जब्त किया गया।
एक अन्य टीम ने डुग्गू एंटरप्राइजेज, ड्रीम सिटी, तलावली चांदा पर छापा मारा। यहां संचालक मुदित अग्रवाल की मौजूदगी में गुजरात में निर्मित श्री मूल, गोसंत, गूमर एवं श्री सिद्ध ब्रांड का विभिन्न प्रकार का घी रखा मिला। सभी ब्रांडों से 14 सैंपल लिए गए। साथ ही मिलावटी होने की शंका में 4.75 लाख रुपए कीमत का 1,050 किलो घी जब्त किया गया। इसके अलावा किशनलाल मायाराम प्रालि, पोलोग्राउंड से दूध, मावा, पनीर, घी, मिल्क केक एवं दूध कतली के 6 नमूने लिए। यहीं के सतगुरु मिल्क प्रोडक्ट से भी दूध और पनीर के 3 नमूने जांच हेतु लिए गए। अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि सभी नमूने भोपाल स्थित लैब भेजे जा रहे हैं, जहां से मिलने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!