खिला रहा दूषित खाना, सील: तीन लाख रुपए की फीस वसूलने वाला शिशुकुंज स्कूल; आइसक्रीम खाकर 150 से ज्यादा बच्चे बीमार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बायपास पर ग्राम झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल में पालकों को जमकर लूटा जाता है। सालाना तीन लाख रुपए फीस के अलावा, वर्षभर में विभिन्न गतिविधियों के नाम पर भी पालकों से दबावपूर्वक वसूली की जाती है, लेकिन इतने महंगे स्कूल के किचन में दूषित खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है।
यहां की आइसक्रीम खाकर 150 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए, जिनमें से कई को फूड पायजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन प्रबंधन की बेशर्मी देखिए कि वो बच्चों पर ही आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। वो कह रहा है कि शनिवार की घटना की शिकायत सोमवार को क्यों की गई?
सोशल मीडिया पर पालकों के रोष वाले वीडियो पर कलेक्टर ने स्वत: संज्ञान लिया ...कलेक्टर शिवम वर्मा ने सोशल मीडिया पर पालकों के रोष वाले वीडियो पर स्वत: संज्ञान लिया और खाद्य विभाग की टीम को भेजा, जिसने स्कूल के किचन में दूषित मसाले और अन्य पदार्थ पाए, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया।
इस प्रतिष्ठित स्कूल की स्थिति ऐसी है कि नवंबर में यहां की लैब में भी हादसा हो गया था, जिसमें बच्चे बाल-बाल बचे थे। बताया जा रहा है कि झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल में बहुत लापरवाही होती है, जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है।
मोटी फीस वसूलता है विद्यालय...ये स्कूल सालाना करीबन 3 लाख रुपए तक की फीस वसूलता है वो भी तय तिथि तक ही देय होती है। नहीं भर पाने पर बच्चे को स्कूल आने से रोक दिया जाता है। इसके अलावा, वर्षभर में तमाम गतिविधियों के नाम से भी वसूली की जाती है।
इसके लिए पालकों पर दबाव बनाया जाता है। बेचारे पालक बच्चों के भविष्य की खातिर सब सहन कर लेते हैं, लेकिन कल जब स्कूल में हंगामा मचा तो सामने आया कि पहली से चौथी कक्षा तक के बच्चों को स्कूल से खाने के दौरान जो आइसक्रीम दी गई थी वो दूषित थी।
इसका वीडियो वायरल हुआ तो कलेक्टर शिवम वर्मा ने तुरंत संज्ञान लिया और एसडीएम दीपक चौहान, फूड सेफ्टी ऑफिसर मनीष स्वामी, सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी व स्कूल शिक्षा विभाग की टीम को मौके पर पहुंचाया। उनके साथ स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी थे।
किचन में पहुंचे तो दंग रह गए अधिकारी...अधिकारी जब किचन में पहुंचे तो दंग रह गए। वहां एक्सपायरी डेट के मसाले जिनका उपयोग भोजन बनाने में होता था, 10 पैकेट और नमकीन के 2 पैकेट पाए गए। इसी मसाले के पैकेट्स से खाना बनाया जा रहा था।
और भी खाद्य सामग्री ऐसी थी जो गंदगी के बीच रखी थी। किचन में साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान नहीं रखा जाता था। जो आइसक्रीम खाकर बच्चे बीमार हुए, उसके तापमान का ध्यान नहीं रखा गया था। इसके कारण वो खराब हो गई थी, जो बच्चों को नहीं खिलाना चाहिए थी।
टीम ने 23 नमूने लिए और किचन को सील किया... टीम ने यहां से 23 नमूने लिए और किचन को सील कर दिया। पानी और दूध के भी सैंपल लिए गए हैं क्योंकि वो भी दूषित लगा।
पालकों ने किए ई-मेल, किया हंगामा... झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल में सोमवार को एक साथ कई पालक पहुंचे। यहां मैनेजमेंट को शिकायत करते हुए बताया कि शानिवार शाम से उनके बच्चों को पेटदर्द हो रहा है। साथ ही उल्टियां हो रही हैं।
उनका आरोप था कि स्कूल में जो खाना बच्चों को दिया गया, वो दूषित था। स्कूल से आने के बाद से ही वे बीमार हैं। कई पालकों ने कहा कि उनके बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस पर प्रबंधन की ओर से को-ऑर्डिनेटर ऋचा तिवारी ने बेशर्मीपूर्वक कहा कि स्कूल में खाने की पूरी क्वालिटी मेंटेन की जाती है।
यहां किचन भी ओपन है। आरओ का पानी इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके पास स्कूल के खाने के दूषित होने के प्रमाण हैं तो दें। यहां तीन हजार बच्चों को मिलाकर 3800 से ज्यादा लोग हैं। सभी इसी किचन का खाना खाते हैं। अगर खाने से कोई बीमार होता तो केस कुछ ही घंटों में सामने आ जाते। दो दिन क्यों लगते?
क्या एक साथ 150 से ज्यादा बच्चे घर पर आकर कुछ खाकर बीमार हो सकते हैं...इस पर पालकों ने कहा कि स्कूल से आते ही बच्चे बीमार हुए हैं। क्या एक साथ 150 से ज्यादा बच्चे घर पर आकर कुछ खाकर बीमार हो सकते हैं? तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और पालकों को टरकाने की कोशिश की।
ये हैं स्कूल के संचालकों में... शिशुकुंज स्कूल में धीरेंद्र दवे, मनोज दवे, विनीत सेठिया, बीसीएम ग्रुप वाले राजेश मेहता, प्रेम सेठिया मैनेजमेंट के पदों पर हैं। स्कूल के संचालन की जिम्मेदारी उनकी ही है, लेकिन इस पूरे मामले में उनकी ओर से एक शब्द नहीं कहा गया न ही वे सामने आए।
सैंपल जांच हेतु भेजे ...जांच दल द्वारा स्कूल के किचन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान किचन में उपयोग की जा रही खाद्य सामग्री जैसे पनीर, आइसक्रीम, छह प्रकार के मसाले, शरबत, राजमा, तेल, नमकीन, चार प्रकार की दालें, दूध, तैयार दाल, तैयार कोफ्ते, कोफ्ते की सब्जी, पके हुए चावल, रोटी और पीने के पानी सहित कुल 23 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। इन सभी सैंपलों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
7 नवंबर को लैब में केमिकल गिरने से बच्चे झुलसे थे, घटना दबाने की कोशिश...इसी शिशुकुंज स्कूल में 7 नवंबर 2025 की दोपहर लैब में केमिकल गिरने के चलते कुछ बच्चे और टीचर घायल हो गए थे। कुछ बच्चे ज्यादा झुलस गए थे, लेकिन प्रबंधन ने ये घटना दबाने की कोशिश की थी।
बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया। कनाड़िया पुलिस भी जांच के लिए पहुंची थी। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एसडीएम ओमनारायण बड़कुल भी अधिकारियों के साथ पहुंचे थे। प्रिंसिपल डॉ. ललिता सिंह ने अभिभावकों के नाम एक पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने कक्षा सातवीं के छात्रों को रसायन विज्ञान का एक प्रयोग दिखाते समय, 5 मिलीलीटर हाइड्रोक्लोराइड एसिड (जिसका उपयोग स्कूल की प्रयोगशालाओं में नियमित रूप से किया जाता है) का फ्लास्क टूटने की घटना होना बताया और कहा कि कुछ बूंदें और फ्लास्क के छोटे-छोटे टुकड़े शिक्षक और 4-5 छात्रों पर गिर गए थे। तब थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने कहा था कि किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।
बाद में ये बात भी सामने आई थी कि प्रबंधन ने पालकों पर कोई कार्रवाई न करने का दबाव डाला था अन्यथा बच्चों को स्कूल से निकालने की धमकी दी थी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!