खबर
Top News

बाप-बेटे ने करोड़ों ठगे: इस बहाने हड़पे गहने-नकदी; भागने की थी तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जून 2026, 4:04 pm
शेयर करें:
बाप-बेटे ने करोड़ों ठगे

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में सराफा कारोबारी पिता-पुत्र द्वारा करोड़ों की ठगी का मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है। डीडी नगर स्थित कुशवाह मार्केट में वैष्णो ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले दोनों आरोपियों ने व्यापारियों, किसानों और आम लोगों का भरोसा जीतकर करीब ढाई करोड़ रुपए के गहने और नकदी ठग ली। अब तक इस मामले में 14 से अधिक पीड़ित सामने आ चुके हैं और पुलिस लगातार नए मामलों की जांच कर रही है।

80 लाख के सोने से खुला ठगी का मामला
सबसे पहले प्रॉपर्टी कारोबारी मान सिंह गुर्जर ने आरोपियों के खिलाफ करीब 80 लाख रुपए के सोने की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 4 जून को एफआईआर दर्ज होने के दो दिन बाद, 6 जून को पुलिस ने दोनों आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 971 ग्राम सोने के जेवर, जिनकी कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए बताई गई, बरामद किए गए।

शिकायतों का सिलसिला बढ़ता गया
गिरफ्तारी के बाद तीन किसानों अनूप, दिनेश और धर्मेंद्र गुर्जर ने भी ठगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 8 जून को एक साथ 10 और पीड़ित महाराजपुरा थाने पहुंचे। अब तक 14 से अधिक लोग सामने आ चुके हैं और पुलिस जांच के बाद क्रमवार एफआईआर दर्ज कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब 1.50 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण और लगभग 1 करोड़ रुपए नकद की ठगी की है।

घर बेचकर मेरठ में बसने की थी तैयारी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपना घर बेच चुके थे और धीरे-धीरे कारोबार समेट रहे थे। दुकान खाली कर वे गुपचुप तरीके से मेरठ में बसने की तैयारी कर चुके थे। उनका मानना था कि ग्वालियर छोड़ने के बाद उन्हें ढूंढना मुश्किल होगा और कुछ समय बाद वे किसी दूसरे राज्य में चले जाएंगे।

हॉलमार्क, पॉलिश और गिरवी के नाम पर ठगी
जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों से हॉलमार्किंग, पॉलिश, नए गहने बनाने और गिरवी रखने के नाम पर सोना और नकदी लेते थे। महाराजपुरा निवासी धर्मवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि उन्होंने नई चेन बनवाने के लिए ढाई तोला पुराना सोना और 65 हजार रुपए सचिन सोनी को दिए थे। 28 मई को जब वे चेन लेने पहुंचे तो आरोपी ने कहा कि ' हॉलमार्क लगना बाकी है, थोड़ी देर बाद आना।' इसके बाद उसने दुकान बंद की और फरार हो गया।

पहले बनाया भरोसा, फिर दिया बड़ा झटका
पुलिस के अनुसार, पिता-पुत्र ने वर्षों तक इलाके में मिलनसार और भरोसेमंद कारोबारी की छवि बनाई। इसी विश्वास का फायदा उठाकर उन्होंने लोगों से लाखों-करोड़ों रुपए के गहने और नकदी जमा करवाई। जब उनके पास बड़ी मात्रा में सोना और पैसा इकट्ठा हो गया तो दुकान बंद कर फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि मामले में लगातार नए पीड़ित सामने आ रहे हैं। शिकायतों के आधार पर जांच जारी है और ठगी की कुल रकम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 12 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 12 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 13 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 13 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 13 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 13 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 13 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 14 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 14 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 14 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 14 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 14 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 14 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 14 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 14 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 14 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 14 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 14 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 14 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!