किसान आंदोलन: सरकार ने वार्ता के लिए 4 मंत्रियों की समिति बनाई; संवाद कर निकाला जाएगा समाधान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग की सरकारी खरीदी का कोटा बढ़ाने, खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने और किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत के लिए राज्य सरकार ने चार मंत्रियों की समिति गठित की है।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर समाधान तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी है। सरकार की ओर से गठित समिति में कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और ओबीसी कल्याण मंत्री कृष्णा गौर शामिल हैं। यह समिति आंदोलनरत किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उनकी मांगों पर विचार करेगी।
मुख्यमंत्री बोले- संवाद से निकलेगा समाधान
बाघ दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों के सुझावों के प्रति सकारात्मक है और उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकालना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों का ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन आम जनता को असुविधा न हो, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलवार को कृषि मंत्री को किसानों से चर्चा के लिए भेजा गया था और अब मंत्रियों व अधिकारियों की टीम भी लगातार संवाद कर रही है।
किसान आंदोलन पर तेज हुई सियासत
किसान आंदोलन को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की मांगों को राजनीति बताने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सब कुछ ठीक है तो हजारों किसान पैदल चलकर भोपाल क्यों पहुंचे। पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण पदयात्रा और अपनी बात रखना किसानों का अधिकार है तथा सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
कृषि मंत्री का जवाब
कांग्रेस के आरोपों पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस किसानों की आड़ में राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष किसानों को भड़काकर भोपाल की व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है।
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष को 'किसान कल्याण वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
सरकार और किसान संगठनों के बीच वार्ता के अगले दौर पर सभी की नजरें टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बातचीत के जरिए किसानों की प्रमुख मांगों पर सहमति का रास्ता निकल सकता है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!