किसान आंदोलन: बैरिकेडिंग तोड़कर राजधानी की ओर बढ़े आंदोलनकारी; राशन-पानी साथ लाए, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं लौटेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जा रही 'किसान क्रांति पैदल यात्रा' मंगलवार को दूसरे दिन बरखेड़ा से भोपाल की ओर बढ़ी। यात्रा में करीब 2 हजार किसान पैदल शामिल हैं, जबकि उनके साथ सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन भी चल रहे हैं।
पैदल मार्च फिर से शुरू हो गया
सुबह यात्रा के दौरान किसानों को कुछ समय के लिए औबेदुल्लागंज टोल प्लाजा पर रोका गया। प्रशासन ने किसान नेताओं से चर्चा कर उन्हें इंतजार करने का आग्रह किया, लेकिन बातचीत के बाद किसानों को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद पैदल मार्च फिर से शुरू हो गया।
19 किसान संगठनों का समर्थन
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में प्रदेश के 19 किसान संगठन शामिल हैं। किसान नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन केवल मूंग खरीदी तक सीमित नहीं है, बल्कि खाद वितरण व्यवस्था में सुधार और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर भी सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी
आंदोलन में शामिल किसानों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उनका कहना है कि सरकार को किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान करना चाहिए और मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी सुनिश्चित करनी चाहिए।
प्रशासन की नजर, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने भोपाल की ओर जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसान नेताओं के संपर्क में हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़े और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
फिलहाल किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!