वीडियो देखिये, भोपाल में किसानों का सड़क पर डेरा: होशंगाबाद रोड पर बनी दाल-बाटी; बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मूंग की 100 फीसदी सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी पहुंचे करीब 2 हजार किसानों ने मंगलवार रात होशंगाबाद रोड पर ही डेरा डाल दिया। मुख्यमंत्री आवास (सीएम हाउस) की ओर बढ़ रहे किसानों को वीर सावरकर सेतु के पहले भारी पुलिस बल ने रोक दिया। किसान अब सड़क पर ही डटे हुए हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि बुधवार सुबह फिर आगे बढ़ेंगे तथा मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
बीच सड़क पर बना रहे दाल-बाटी
लंबे आंदोलन की तैयारी के साथ पहुंचे किसान अपने साथ सात दिन का राशन-पानी लेकर आए हैं। मंगलवार रात उन्होंने होशंगाबाद रोड पर ही दाल-बाटी बनाकर भोजन किया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अस्थायी ठिकाने में बदल दिया गया है और किसान वहीं रात गुजार रहे हैं।
पुलिस और किसान आमने-सामने
मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को देखते हुए वीर सावरकर सेतु के पहले भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग की गई है। फिलहाल पुलिस और किसान आमने-सामने हैं। हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
11 मील पर बैरिकेड हटाकर शहर में घुसे थे किसान
इससे पहले मंगलवार को 11 मील बायपास पर किसानों और पुलिस के बीच बैरिकेडिंग को लेकर धक्का-मुक्की हुई थी। लगातार दबाव के बाद किसान बैरिकेड हटाकर भोपाल शहर में प्रवेश करने में सफल रहे, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
आंदोलन से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित
किसान आंदोलन के चलते होशंगाबाद रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस ने कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया, जिसके कारण कटारा हिल्स रोड पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देर रात तक वाहन रेंगते नजर आए।
किसान नेता बोले- हम अपराधी नहीं, अन्नदाता हैं
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने सरकार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसान देश का पेट भरते हैं, कोई अपराध नहीं कर रहे। उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद जगह-जगह बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका गया और कई पदाधिकारियों को डिटेन किया गया।
किसानों का कहना है कि जब तक मूंग की 100% सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार सहित उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!