किसान ने की आत्महत्या: घर में फांसी लगाकर दी जान; इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक किसान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और पत्नी के लंबे समय से अलग रहने को घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर में फांसी लगाकर दे दी जान
पुलिस के अनुसार खुडैल थाना क्षेत्र के बढ़िया कीमा निवासी 51 वर्षीय कैलाश चौहान ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उनका बेटा देर शाम घर पहुंचा और पिता को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
पत्नी तीन महीने से मायके में रह रही थी
परिवार के लोगों ने बताया कि कैलाश की पत्नी विमला पिछले करीब तीन महीनों से राऊ स्थित अपने मायके में रह रही थी। कैलाश कई बार उसे वापस घर लाने गया, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी वह पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा था, जहां पत्नी ने नौकरी करने और अलग रहने की इच्छा जताते हुए साथ आने से इंकार कर दिया।
विवाद से परेशान था किसान
परिजनों का कहना है कि पत्नी के अलग रहने और पारिवारिक तनाव के कारण कैलाश काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटा पिता के साथ रह रहा था, जबकि अन्य बच्चे मां के साथ थे। परिवार का यह भी आरोप है कि पूर्व में इसी विवाद को लेकर ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने कैलाश के साथ मारपीट की थी।
सुसाइड नोट नहीं मिला
खुडैल थाना पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसलिए आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!