नई स्कॉर्पियो लेकर जा रहा परिवार हादसे का शिकार: इस शहर के पास पलट गया वाहन; भाजपा नेता के करीबी सहित दो लोगों की मौत, इतने घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
इंदौर से नई स्कॉर्पियो खरीदकर भोपाल लौट रहा एक परिवार बुधवार को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। सोनकच्छ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार इंदौर से नई स्कॉर्पियो खरीदकर भोपाल लौट रहा था। इसी दौरान सोनकच्छ क्षेत्र में वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और कई पलटी खा गया।
हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
दो लोगों की मौत, आकाश भी पहुंचे अस्पताल
हादसे में इन लोगों की मौत हुई है- मयूरेश गर्ग (38 वर्ष) पिता संतोष गर्ग और संगीता अग्रवाल (51 वर्ष) पति सुनील अग्रवाल। जानकारी मिली है कि मयूरेश गर्ग पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के सहयोगी कार्यकर्ता थे। इस हादसे की सूचना मिलते ही आकाश विजयवर्गीय भी सोनकच्छ अस्पताल और घटनास्थल पहुंचे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
10 लोग घायल
हादसे में घायल लोगों में शामिल हैं- सुनील अग्रवाल (62 वर्ष), शर्मिला गर्ग (36 वर्ष) पत्नी स्वप्निल गर्ग, कनव गर्ग (10 वर्ष) पिता स्वप्निल गर्ग, सुरभि अग्रवाल (28 वर्ष) पत्नी मयूरेश गर्ग, सुरभि अग्रवाल का डेढ़ वर्षीय पुत्र, पलक अग्रवाल (26 वर्ष) पिता सुनील अग्रवाल, रिमी अग्रवाल (30 वर्ष) पत्नी प्रखर अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल (32 वर्ष) पिता सुनील अग्रवाल, स्वप्निल गर्ग (37 वर्ष) पिता संतोष गर्ग और दुर्विक गर्ग (2 वर्ष)।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन की गति कितनी थी और क्या किसी तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का उपचार जारी है। एक ही परिवार के कई सदस्यों के हादसे में घायल होने से परिजनों में शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!