चोरी की स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट: दो आरोपियों को ‘ट्रिपल सजा’; राजीनामे के बाद भी दोषी, तीन महीने में फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
घर के बाहर से स्कूटी चोरी कर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने के मामले में खंडवा की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो आरोपियों को तीन अलग-अलग धाराओं में एक-एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक धारा में 500-500 रुपए का दंड भी लगाया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर कुल 3 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है।
मामले की खास बात यह है कि सुनवाई के दौरान फरियादी और आरोपियों के बीच राजीनामा हो गया था। इसके बावजूद अदालत ने पुलिस के तकनीकी और मौखिक साक्ष्यों को पर्याप्त मानते हुए दोनों को दोषी करार दिया। चालान पेश होने के महज 3 महीने 22 दिन में फैसला आ गया।
घर के बाहर से चोरी हुई थी एक्टिवा
विठ्ठल मंदिर क्षेत्र निवासी आनंद सोनी ने 18 फरवरी 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15-16 फरवरी की रात घर के बाहर खड़ी उनकी एक्टिवा चोरी हो गई।
21 फरवरी को आनंद ने रेलवे स्टेशन तिराहे पर अपनी स्कूटी जैसी गाड़ी देखी। रंग, डेंट और दूसरे निशानों से उन्होंने उसे पहचान लिया, लेकिन स्कूटी पर एमपी 12 एमएच 2611 की नंबर प्लेट लगी थी। उन्होंने स्कूटी चला रहे युसुफ उर्फ गोलू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
चेसिस नंबर से खुला राज, साथी के घर मिली असली प्लेट
पुलिस ने इंजन और चेसिस नंबर की जांच की तो स्कूटी आनंद की ही निकली। जांच में आरोप लगा कि चोरी छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी छोटू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके घर से स्कूटी की असली नंबर प्लेट बरामद हुई।
इसके बाद चोरी के साथ फर्जी दस्तावेज और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराएं जोड़ी गईं। पुलिस ने 8 अप्रैल 2026 को कोर्ट में चालान पेश किया।
राजीनामा हुआ, फिर भी सबूतों ने दिलाई सजा
ट्रायल के दौरान फरियादी ने आरोपियों से समझौता कर लिया, लेकिन इससे पूरा मामला खत्म नहीं हुआ। पुलिस ने उस वाहन के वास्तविक मालिक के बयान कराए, जिसका नंबर चोरी की स्कूटी पर इस्तेमाल किया गया था। फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाली दुकान के संचालक के बयान भी कोर्ट में पेश किए गए।
इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने यूसुफ उर्फ गोलू और छोटू को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। पुलिस के अनुसार, दोनों की जमानत याचिका इससे पहले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर से भी खारिज हो चुकी थी और गिरफ्तारी के बाद से दोनों न्यायिक हिरासत में थे।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!