स्टेरॉइड के इंजेक्शन लगाकर जान ले रहा फर्जी डॉ. सज्जन: भाजपा नेताओं के परिजन विशेष निशाने पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लकवा का इलाज करने का दावा करने वाले फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार के बारे में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। अपने यहां आने वाले मरीजों को फर्जी डॉक्टर स्टेरॉइड के इंजेक्शन लगा रहा है।
सबसे पहले तो फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह को इंजेक्शन लगाने का भी अधिकार नहीं है, इसके बावजूद वह बसी पीपरी गांव स्थित संजीवनी क्लिनिक आने वाले मरीजों को स्टेरॉइड इंजेक्शन लगाता है, जिससे मरीज को तुरंत एनर्जी महसूस होती है और उसे लगता है कि वह ठीक महसूस कर रहा है।
इसके अलावा सज्जन सिंह मरीजों को विटामिन के इंजेक्शन और टैबलेट देता है, जिससे लंबे समय तक मरीज को आराम नहीं मिलता। कुछ मरीज जो मजबूत या कम उम्र के होते हैं, वो स्टेरॉइड को थोड़े समय के लिए झेल लेते है, लेकिन कमजोर और बुजुर्ग मरीज जल्द ही प्राण त्याग देते हंै। इस तरह से गलत इलाज कर के फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार सैकड़ों लोगों की जान ले चुका है।
स्टेरॉइड खतरनाक: एक्सपर्ट्स... एक्सपर्ट डॉक्टर्स की माने तो स्टेरॉइड बेहद खतरनाक है। लंबे समय तक कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स का उपयोग करने से नसों में खून का थक्का बनने का जोखिम बढ़ सकता है।
इससे ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर का बढ़ना, रक्त वाहिकाओं और खून के जमने की प्रक्रिया में बदलाव, वजन बढ़ना और शारीरिक गतिविधि कम होना जैसे लक्षण देखने को मिलते है। जिस बीमारी के लिए स्टेरॉयड दिया गया है, वह सूजन/इन्फ्लेमेशन के कारण स्वयं भी ब्लड क्लॉट का जोखिम बढ़ा सकती है।
इसकी वजह से लकवा वाले मरीजों में डीवीटी और पल्मोनरी एम्बोलिज्म का जोखिम बढ़ सकता है। कम हलचल से पैरों की नसों में रक्त संचार धीमा होता है। ऐसे यदि समय पर उचित उपचार न मिले, तो रक्त का थक्का फेफड़ों तक पहुंचकर गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।
इसलिए ऐसे मरीजों के उपचार के लिए अनुभवी एवं योग्य चिकित्सक की सलाह लेना अत्यंत आवश्यक है। कृपया अपने परिजनों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ समझौता न करें तथा झोलाछाप, कम अनुभवी या बिना उचित योग्यता वाले व्यक्तियों से इलाज कराने से बचें।
भाजपा नेताओं के परिजन निशाने पर...फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार के निशाने पर भाजपा नेताओं के परिजन विशेष तौर पर है। अब तक 2 भाजपा नेताओं द्वारा आरोप लगाया गया है कि सज्जन सिंह द्वारा इलाज करने की वजह से उनके परिजन की मौत हो गई।
इंदौर के वार्ड 74 के पार्षद पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील हार्डिया ने आरोप लगाया है कि उनकी काकी का इलाज फर्जी डॉक्टर सज्जन सिंह पंवार से करवाया था, उसके द्वारा इंजेक्शन लगाने के कुछ महीनों बाद ही काकी को हार्ट अटैक से देहांत हो गया था।
वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के इंदौर जिला संयोजक शाहरुख हुसैन के पिता बाला हुसैन की तो फर्जी डॉ. सज्जन सिंह पंवार द्वारा इंजेक्शन लगाने के अगले दिन लकवा हो गया था और तीसरे दिन उनका इंतकाल हो गया था।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!