इस हॉस्पिटल में फर्जी नियुक्तियां: बिना विज्ञापन भर्ती का आरोप; मुख्यालय तक पहुंची शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर स्थित सेना के मिलिट्री हॉस्पिटल में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्तियां किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिक्त पदों का विज्ञापन जारी किए बिना और निर्धारित भर्ती प्रक्रिया का पालन किए बिना कुछ लोगों को नौकरी दी गई। शिकायत सेना मुख्यालय तक पहुंच चुकी है और मामले की जांच की मांग की गई है।
जांच के दौरान सामने आए दस्तावेज
जानकारी के अनुसार, सेना भर्ती से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के एक अन्य मामले की जांच के दौरान मिलिट्री हॉस्पिटल में हुई नियुक्तियों से संबंधित कुछ दस्तावेज सामने आए। बताया जा रहा है इन दस्तावेजों के आधार पर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।
2013-14 की नियुक्तियों पर उठे सवाल
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मिलिट्री हॉस्पिटल में पदस्थ एक स्टेनो ने वर्ष 2013-14 में अपनी पत्नी की वार्ड सहायिका पद पर नियुक्ति कराई। दावा किया गया है कि इसके लिए 19 सितंबर 2013 का नियुक्ति पत्र जारी किया गया था, लेकिन विभागीय रिकॉर्ड में यह नियुक्ति पत्र उपलब्ध नहीं है। शिकायतकर्ता ने इसे भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बताया है।
2014 की आठ नियुक्तियां भी जांच के दायरे में
शिकायत में वर्ष 2014 में हुई आठ अन्य नियुक्तियों पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि इन भर्तियों में भी कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया गया। शिकायतकर्ता ने सभी नियुक्तियों की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल की मांग की है।
अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल
शिकायत में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कुछ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि बिना वैध विज्ञापन और नियमित चयन प्रक्रिया के नियुक्तियां कराई गईं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
कमांडेंट बोले- मामला पुराना, मुख्यालय स्तर पर विचाराधीन
मिलिट्री हॉस्पिटल के कमांडेंट ब्रिगेडियर गोपाल कृष्ण श्रीधर ने बताया कि यह मामला पुराना है और पहले से ही सेना मुख्यालय के स्तर पर लंबित है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित सक्षम प्राधिकरण द्वारा की जाएगी।
जांच के बाद ही स्थिति होगी स्पष्ट
फिलहाल यह मामला शिकायत और आरोपों के आधार पर जांच के दायरे में है। सेना की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता हुई थी या नहीं।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!