तीर्थयात्रियों में उत्साह: चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस बार जबरदस्त उत्साह के साथ जारी है। यात्रा शुरू होने के महज 10 दिनों के भीतर ही चार लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं, जिससे इस बार रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के ताजा आंकड़ों के अनुसार 28 अप्रैल शाम 7 बजे तक कुल 4,08,401 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम में दर्शन कर चुके हैं।
सबसे अधिक भीड़ केदारनाथ धाम में देखने को मिली, जहां 2,07,452 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं बद्रीनाथ धाम में 84,942, यमुनोत्री में 57,794 और गंगोत्री में 57,863 श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसके अलावा गौमुख तक भी अब तक 440 यात्री पहुंच चुके हैं।
यात्रा के दौरान सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्गों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पार्किंग और यातायात प्रबंधन को मजबूत किया गया है। अब तक 64,115 वाहन श्रद्धालुओं को लेकर चारधाम पहुंच चुके हैं।
सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रा को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी फैलाने या गंदगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि यात्रा की पवित्रता और व्यवस्थाएं बनी रहें।
चारधाम यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की यह भारी भीड़ प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही है।
कैलाश खेर ने बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन
प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बुधवार को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। अपनी तीसरी धाम यात्रा पर पहुंचे खेर ने यहां की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और सराहनीय बताया।
उन्होंने नरेंद्र मोदी के विजन, पुष्कर सिंह धामी के प्रबंधन और प्रशासन-पुलिस के बेहतर समन्वय की तारीफ की। खेर ने कहा कि भारी भीड़ के बावजूद धाम में व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।
संबंधित समाचार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!