अवैध शराब के ठिकाने पर आबकारी का छापा: 34 पेटी शराब जब्त; कीमत ₹1.54 लाख, मकान से बरामद हुआ स्टॉक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने महू में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सनराइज टाउन बंजारी स्थित एक मकान पर दबिश देकर देसी और विदेशी शराब की 34 पेटियां जब्त की हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 324 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 लाख 54 हजार 160 रुपए है।
यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मदिरा विरोधी अभियान के तहत की गई।
मुखबिर की सूचना पर मकान में दबिश
आबकारी विभाग के अनुसार, 20 अगस्त को वृत्त महू 'बी' के प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टीकेकर को मुखबिर से सनराइज टाउन बंजारी क्षेत्र में अवैध शराब रखे जाने की सूचना मिली थी।
सूचना की पुष्टि के बाद आबकारी टीम ने उपनिरीक्षक राजेश वट्टी के साथ बताए गए मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद हुई।
34 पेटियों में मिली देसी-विदेशी शराब
कार्रवाई के दौरान टीम ने लंदन प्राइड व्हिस्की की 4 पेटी, लिमाउंट बीयर की 6 पेटी, देशी मदिरा प्लेन की 16 पेटी और देशी मदिरा मसाला की 8 पेटी बरामद की।
इस तरह कुल 34 पेटियों में 324 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। विभाग ने जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 1.54 लाख रुपए आंकी है।
आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज
आबकारी विभाग ने मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विभाग अब शराब के स्रोत और मकान में इसके अवैध भंडारण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है।
कार्रवाई में मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश राठौड़, रवींद्र बघेल तथा आरक्षक सावन सिसोदिया और राशि सोलट शामिल रहे।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!