परीक्षा तनाव: महाराष्ट्र और गुजरात में इतने छात्रों ने दी जान; सुसाइड नोट में लिखा- सपना अधूरा रह गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG से जुड़े तनाव के बीच महाराष्ट्र और गुजरात से दो दुखद घटनाएं सामने आई हैं। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 वर्षीय छात्रा अंकिता सुरेश सांगले और गुजरात के सूरत में 17 वर्षीय छात्र कहान पटेल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दोनों मामलों में परिजनों ने परीक्षा से जुड़े तनाव को बड़ी वजह बताया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र: री-एग्जाम के नतीजे से थी परेशान
अहिल्यानगर निवासी अंकिता सुरेश सांगले ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को कमरे से एक कथित सुसाइड नोट मिला है।
इसमें उसने लिखा कि री-एग्जाम में उसे 166 अंक मिले, जबकि कटऑफ 177 अंक था। उसने यह भी लिखा कि उसके इस कदम के लिए उसके माता-पिता और भाई को जिम्मेदार न ठहराया जाए।
परिजन के अनुसार, अंकिता ने नीट की अच्छी तैयारी की थी और शुरुआती परीक्षा में उसके बेहतर अंक आए थे। हालांकि, परीक्षा में कथित अनियमितताओं के बाद हुए री-एग्जाम के परिणाम से वह गहरे मानसिक तनाव में थी। घटना के समय वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह मृत मिली।
गुजरात: पेपर लीक की खबर के बाद बढ़ा तनाव
सूरत के 17 वर्षीय NEET-UG अभ्यर्थी कहान पटेल ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके पिता प्रशांत पटेल ने बताया कि 12 मई को कोचिंग के दौरान बेटे को परीक्षा से जुड़ी पेपर लीक की खबर मिली थी। इसके बाद वह काफी तनाव में रहने लगा और उसके व्यवहार में बदलाव दिखाई देने लगा।
परिजन के मुताबिक, कहान ने परीक्षा के बाद अपनी किताबें जूनियर छात्रों को दे दी थीं क्योंकि वह कुछ समय का ब्रेक लेना चाहता था। लेकिन पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद उसने किताबें वापस लेने की बात कही और दोबारा तैयारी शुरू करने का मन बनाया। इसके बावजूद वह मानसिक दबाव से उबर नहीं सका।
पुलिस कर रही जांच
दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र पुलिस को कथित सुसाइड नोट मिला है, जबकि गुजरात पुलिस भी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करें।
परीक्षा का दबाव बना चिंता का विषय
इन घटनाओं ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते मानसिक दबाव और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परीक्षा परिणाम और करियर की चिंता कई विद्यार्थियों के लिए भारी मानसिक बोझ बन रही है, जिसे समय रहते पहचानना और उचित सहयोग उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!