बढ़ा विवाद: पीसीसी चीफ अधिकारी से बोले; नियमों का उल्लंघन है तो मेरा वेयरहाउस खाली कर दें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउसों के निरीक्षण के बाद सियासी विवाद गहरा गया है। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउसों में कथित अनियमितताएं मिलने का दावा किया गया, जिसके बाद पटवारी ने अधिकारियों से अपने वेयरहाउस खाली कराने की मांग कर दी।
निरीक्षण में खामियों का दावा
कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय नगायच ने शनिवार को इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा के पालिया गांव स्थित जीतू पटवारी के चार वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद उन्होंने दावा किया कि वेयरहाउसों में फायर सेफ्टी समेत कई बुनियादी व्यवस्थाओं का अभाव है और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। नगायच ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा आवश्यक होने पर नोटिस जारी किया जाए।
वहां रखा सरकारी अनाज तत्काल हटा लिया जाए
निरीक्षण और आरोपों की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यदि सरकार को उनके वेयरहाउस में किसी प्रकार का नियम उल्लंघन दिखाई देता है तो वहां रखा सरकारी अनाज तत्काल हटा लिया जाए।
पटवारी ने कहा कि वे किसी भी परिस्थिति में नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे और सरकारी अनाज की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विभाग चाहे तो उनका वेयरहाउस खाली कर सकता है।
'किराया समय पर नहीं मिलता, फिर भी सवाल उठाए जा रहे'
फोन पर हुई बातचीत में पटवारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वेयरहाउस संचालकों को समय पर किराया भी नहीं मिलता, इसके बावजूद उन्हें सार्वजनिक रूप से कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि विभाग को कोई आपत्ति है तो उनका केंद्र बंद कर दिया जाए और वहां रखा अनाज हटा लिया जाए।पटवारी का कहना था कि वे किसी राजनीतिक दबाव में काम नहीं करेंगे और न ही ऐसी स्थिति स्वीकार करेंगे, जिसमें उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे।
संजय नगायच ने क्या कहा?
वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन अध्यक्ष संजय नगायच ने निरीक्षण के बाद कहा कि वे प्रदेश के लगभग 100 वेयरहाउसों का निरीक्षण कर चुके हैं। उनके अनुसार कई स्थानों पर सुरक्षा और संचालन संबंधी कमियां सामने आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन सुनिश्चित करना कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी है और सभी वेयरहाउसों के लिए एक समान मानक लागू किए जाएंगे।
राजनीतिक तकरार तेज
निरीक्षण के बाद शुरू हुई बयानबाजी ने मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है। एक तरफ कॉर्पोरेशन नियमों के पालन और सुरक्षा मानकों की बात कर रहा है, वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई बता रही है। फिलहाल विभागीय स्तर पर मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!