खबर
Top News

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई: प्राइवेट कार को बना रखा था टैक्सी; ई-चालान पहुंच रहे थे असली वाहन मालिक के पास

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 1:54 pm
शेयर करें:
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ रही अर्टिगा पकड़ी गई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
टैक्सी के लिए अटैच करवाने निजी वाहन पर फर्जी कमर्शियल नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा अर्टिगा वाहन यातायात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फर्जी नंबर प्लेट के कारण वाहन से किए जा रहे यातायात नियमों के उल्लंघन के ई-चालान उस व्यक्ति के पास पहुंच रहे थे जिसके नाम पर असली वाहन पंजीकृत है। शिकायत मिलने के बाद यातायात पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और देवगुराड़िया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगे अर्टिगा वाहन को पकड़ लिया।

यातायात डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार ग्राम कनेरी जिला उज्जैन निवासी सोनू परमार ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम से रजिस्टर्ड चार पहिया वाहन अर्टिगा का रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी 41 सीबी 1937 है। यह वाहन 19 दिसंबर 2020 मॉडल का है और निजी वाहन के रूप में पंजीकृत है।

पीड़ित के अनुसार उनकी अर्टिगा को अब टैक्सी के रूप में संचालित किया जा रहा था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी के नंबर की फर्जी पीली नंबर प्लेट तैयार कर दूसरे अर्टिगा वाहन पर लगा दी थी।

फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन से किए जा रहे यातायात नियमों के उल्लंघन के ई-चालान लगातार सोनू परमार के नाम से पहुंच रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया फर्जी नंबर प्लेट वाला वाहन उज्जैन और इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है।

शिकायत पर यातायात पुलिस ने वाहन की निगरानी रखते हुए तलाश शुरू की। इसी दौरान यातायात जोन-3 थाना प्रभारी अरविंद दांगी देवगुराड़िया क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के लिए भ्रमण कर रहे थे। तभी एक अर्टिगा वाहन तेज गति से निकलता दिखाई दिया।

संदेह होने पर प्रधान आरक्षक हरिओम और आरक्षक सचिन तोमर ने वाहन को रुकवाया और उसके दस्तावेज व नंबर प्लेट की जांच की। जांच में सामने आया कि वाहन की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी।

वाहन का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 09 डीए 9437 निकला, जबकि उस पर एमपी 41 सीबी 1937 की फर्जी कमर्शियल नंबर प्लेट लगाई गई थी। यानी निजी वाहन को फर्जी पीली नंबर प्लेट के सहारे कमर्शियल वाहन के रूप में सड़क पर दौड़ाया जा रहा था। यातायात पुलिस ने वाहन को पकड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले
Top News

ड्रोन से निगरानी के दावे खोखले:सड़कों पर घंटों लगा रहा जाम

6 minutes ago
आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए
Top News

आधा दर्जन से ज्यादा मुस्लिम युवक पकड़ाए:बजरंग दल का एक्शन; हरतालिका तीज पर आयोजित भजन संध्या में बवाल

16 minutes ago
नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा

21 minutes ago
सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा
Top News

सोनिला मौत मामले में प्रेमी दीपक खंडेलवाल पर अब कानूनी शिकंजा:पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा जोड़ी; होटल से अस्पताल तक के घटनाक्रम की फिर से पड़ताल

23 minutes ago
गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या
Top News

गणेशोत्सव के जुलूस में हो गई नाबालिग की हत्या:दोस्त को बचाने दौड़े साहिल को भी चाकू लगा; जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

27 minutes ago
भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल
Top News

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

37 minutes ago
मानसिंह गिरफ्तार
Top News

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्‌टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

37 minutes ago
इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल
Top News

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

about 1 hour ago
इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’
Top News

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

about 1 hour ago
8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट
Top News

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

about 1 hour ago
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन
Top News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

about 2 hours ago
वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन
Top News

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन:आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

about 2 hours ago
केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश
Top News

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

about 2 hours ago
बारिश से बिगड़े हालात
Top News

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

about 2 hours ago
बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

about 3 hours ago
4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत
Top News

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

about 3 hours ago
गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी
Top News

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

about 3 hours ago
पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 20 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!