इस फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग: कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं की सूचना के बाद सुरक्षित उतारा गया विमान; इतने लोग सवार थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजकोट।
दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट IGO1452 की सोमवार को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने की सूचना मिलने पर पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राजकोट में विमान उतारने का निर्णय लिया।
विमान में 194 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
धुएं की सूचना मिलते ही लिया गया फैसला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ान के दौरान कार्गो होल्ड में धुएं की आशंका के संकेत मिलने पर पायलट ने मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निकटतम उपयुक्त एयरपोर्ट पर विमान उतारने का फैसला किया। राजकोट एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने जांच शुरू कर दी।
सभी यात्री सुरक्षित
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, विमान में सवार सभी 194 यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल धुएं के कारणों की जांच की जा रही है। एयरलाइन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।
जयपुर में भी मेडिकल इमरजेंसी के चलते उतारी गई थी फ्लाइट
इसी बीच इंडिगो की एक अन्य उड़ान में भी इमरजेंसी की स्थिति बनी। दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट 6E-322 में एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
क्रू ने पहले विमान में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से अनुमति लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
यात्री को लैंडिंग के तुरंत बाद चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। हालांकि उसकी स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों घटनाओं में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए समय पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई व किसी हादसे की सूचना नहीं है।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!