प्रतिष्ठित कॉलेज में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चुनाव: नामांकन प्रक्रिया पूरी: इतने उम्मीदवार मैदान में, इस दिन होगा फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि पर कुल 11 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। इस बार चुनाव दो श्रेणियों फाउंडर डोनर और न्यू डोनर में आयोजित किए जा रहे हैं। ‘फाउंडर डोनर’ यानी पुराने दानदाता (राजघराना) श्रेणी से 4 उम्मीदवारों और ‘न्यू डोनर’ श्रेणी से 7 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 2 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 3 मई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसी दिन यह स्पष्ट हो जाएगा कि चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी शेष रहेंगे।
फाउंडर डोनर श्रेणी में दो पदों के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें वर्तमान बोर्ड अध्यक्ष विक्रमसिंह पंवार, सदस्य प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर, ठाकुर नरेन्द्रसिंह बिडवाल और ठाकुर अनिरुद्ध सिंह दोत्ररिया शामिल हैं।
वहीं न्यू डोनर श्रेणी के एक पद के लिए सात उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। इनमें राजेश अग्रवाल, संदीप पारिख, जयेश पटेल, नीरज देसाई, हरपालसिंह भाटिया, गुरमीतसिंह भाटिया और मानवीरसिंह बायस शामिल हैं। 4 मई से डाक मतपत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्य मतदान 21 मई को कराया जाएगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
हालांकि, चुनाव प्रक्रिया विवादों से भी घिरी हुई है। कॉलेज के संविधान में किए गए संशोधनों और चुनाव में देरी को लेकर कुछ सदस्यों में असंतोष देखा जा रहा है। विशेष रूप से ‘ओल्ड डेलियन्स’ श्रेणी को समाप्त करने के फैसले का विरोध हो रहा है। मामला अब प्रशासन और न्यायालय तक पहुंच चुका है। अब देखना होगा कि इन विवादों के बीच 21 मई को होने वाले मतदान में मतदाता किन उम्मीदवारों पर भरोसा जताते हैं।
संबंधित समाचार

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!