मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकना पड़ सकता है भारी: लगेगा इतना जुर्माना; नगर निगम ने जारी किए सख्त निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में बायो मेडिकल वेस्ट के अनुचित निस्तारण पर अब नगर निगम सख्ती बरतने जा रहा है। खुले में मेडिकल कचरा फेंकने या उसे सामान्य कचरे के साथ मिलाने वाले अस्पतालों, क्लीनिकों, लैब और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
मेडिकल वेस्ट मिलने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी
नगर निगम के अनुसार, शहर के अलग-अलग इलाकों से लगातार खुले में मेडिकल वेस्ट मिलने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इसे देखते हुए नए बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया गया है।
अब 4.05 लाख रुपए तक की पेनल्टी
नए नियमों के मुताबिक, मेडिकल वेस्ट के निर्धारित निस्तारण शुल्क के मुकाबले नियमों का उल्लंघन करने पर 150 गुना तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके तहत खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंकने या उसे घरेलू कचरे में मिलाने वाले संस्थानों से प्रति टन 4.05 लाख रुपए तक की पेनल्टी वसूली जा सकेगी। इससे पहले ऐसे मामलों में अधिकतम 20 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान था।
संक्रमण फैलने का बढ़ता खतरा
नगर निगम का कहना है कि मेडिकल वेस्ट का गलत तरीके से निस्तारण न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि संक्रमण और गंभीर बीमारियों के फैलने का भी बड़ा कारण बन सकता है। इसी वजह से ऐसे मामलों में अब तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए गए निर्देश
नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने कहा कि शहर में कहीं भी मेडिकल वेस्ट खुले में फेंका गया या सामान्य कचरे के साथ मिला हुआ पाया गया तो संबंधित अस्पताल, क्लीनिक या स्वास्थ्य संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए
उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम का उद्देश्य शहर में बायो मेडिकल वेस्ट के वैज्ञानिक और सुरक्षित निस्तारण को सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर किसी तरह का खतरा उत्पन्न न हो।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!