डीएसपी की वर्दी: आईपीएस का रौब और 34 लाख की ठगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

किसान का आरोप-दोस्त ने फर्जी अफसर बनकर लिया लोन, अब दे रहा धमकी
दो महीने से थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा है पीड़ित
विनय स्वामी 9826621318 खुलासा फर्स्ट, महू।
खुद को कभी डीएसपी, कभी आईपीएस और कभी पुलिस अधिकारी बताकर एक किसान से 34 लाख रुपए की ठगी करने का खुलासा हुआ है। पीड़ित किसान का आरोप है कि उसके परिचित युवक ने पहले शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा दिया, फिर उसके और उसकी पत्नी के दस्तावेज लेकर विभिन्न बैंकों से 34 लाख रुपए का लोन निकलवा लिया।
जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पुलिस अधिकारी होने का रौब दिखाते हुए धमकाना शुरू कर दिया। बेटमा क्षेत्र के बड़गोंदा गांव निवासी लोकेश करणसिंह हरिवाल ने बेटमा थाना और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का दिया झांसा : शिकायत के अनुसार, टोही गांव किशनगंज निवासी दीपक श्यामलाल मोबिया से उसकी अच्छी जान-पहचान थी। दोनों के बीच पारिवारिक संबंध थे। आरोपी उसे कई बार घुमाने भी ले गया था।
इसी दौरान उसने खुद को शेयर मार्केट का बड़ा कारोबारी बताते हुए निवेश पर रकम दोगुनी करने का भरोसा दिलाया। किसान का आरोप है कि कम पढ़ा-लिखा होने के कारण वह आरोपी की बातों में आ गया और उसने अपने तथा पत्नी के आधार कार्ड व पैन कार्ड की प्रतियां उसे दे दीं।
तीन बैंकों से 34 लाख का लोन निकलवाने का आरोप : पीड़ित का आरोप है कि दस्तावेज मिलने के बाद आरोपी ने उसके नाम पर अलग-अलग बैंकों से लोन स्वीकृत करवा लिया। इसमें यूको बैंक से 17 लाख रुपए, बैंक ऑफ बड़ौदा धन्नड़ शाखा से 4 लाख रुपए तथा पंजाब नेशनल बैंक सोनवाय शाखा से 13 लाख रुपए का ऋण शामिल है।
कुल 34 लाख रुपए की राशि आरोपी ने अपने पास रख ली। न तो निवेश पर कोई लाभ दिया गया और न ही मूल राशि वापस लौटाई गई।
अफसर की वर्दी में फोटो भेजकर किया भय पैदा
शिकायत में कहा गया है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने वॉट्सएप पर पुलिस अधिकारी की वर्दी पहने हुए अपनी तस्वीर भेजी। साथ ही खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई करवाना आसान नहीं है।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उससे महू के विशाल चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट पर भी मिला, जहां वह कथित रूप से डीएसपी की वर्दी में पहुंचा था। वहां भी उसने पैसे मांगने पर झूठे मुकदमों में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर

नियमितीकरण पर आर-पार की जंग:सफाई कर्मचारियों ने किया निगम का घेराव

‘मेम साब’ माया पर भाजपा की अजब-गजब ‘माया’:केंद्रीय मंत्री के घर के सामने विधायक का धरना

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!