शराब के नशे में पुलिसकर्मी ने राहगीरों से की बदसलूकी: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; मचा बवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बीचोबीच एक कथित पुलिसकर्मी द्वारा शराब के नशे में राहगीरों से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वर्दीधारी पुलिसकर्मी की तरह दिख रहा एक व्यक्ति युवक-युवती से बहस और अभद्र व्यवहार करता नजर आ रहा है।
हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई कि वह वाकई पुलिसकर्मी है या नहीं। वहीं मामले में कोई शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई या आधिकारिक बयान नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार घटना रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास शास्त्री ब्रिज किनारे स्थित यशवंत प्लाजा के आसपास की बताई जा रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक-युवती दोपहिया वाहन से कहीं जा रहे थे।
इसी दौरान उनके सामने एक व्यक्ति आया, जो खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था। आरोप है कि वह नशे की हालत में युवक-युवती से उलझने लगा। वीडियो में युवक उससे पहचान-पत्र और पद की जानकारी मांगते दिखाई दे रहे हैं।
इस पर कथित पुलिसकर्मी भड़ककर उनसे बदसलूकी करने लगता है। युवक-युवती द्वारा पुलिस पहचान-पत्र दिखाने की मांग करने पर उसने अपना बैज दिखाया। फिल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति किस थाने या इकाई में पदस्थ है और घटना के दौरान ड्यूटी पर था या नहीं।
यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल खड़े कर सकता है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग संबंधित पुलिसकर्मी की पहचान तथा मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ी भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाये आपत्तिजनक वीडियोर; ASI डॉक्टर-साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!